फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Better arrangements should be made for the patients in the hospital: DM

अस्पताल में मरीजों के लिए रखी जाएं बेहतर व्यवस्थाएं: डीएम

Mon, 04 Oct 2021 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Better arrangements should be made for the patients in the hospital: DM
मैनपुरी। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह सोमवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों से उनका हाल जाना। बेहतर व्यवस्थाओं को बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में सोमवार को नौ बेड और बढ़ाए गए। इमरजेंसी के द्वितीय तल पर 27 बेड डलवाए गए हैं। इमरजेंसी में भर्ती होने वाले अधिकांश मरीजों को 24 घंटे चिकित्सकों की देख-रेख के उपरांत ही सामान्य होने पर अन्य वार्डों में भेजने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिए। डीएम के लगातार हो रहे निरीक्षण से अस्पताल की व्यवस्थाएं भी बदली-बदली नजर आ रही हैं। सोमवार को इमरजेंसी के गेट पर ही स्ट्रेचर भी उपलब्ध मिले। डीएम ने निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ से कहा कि इसी लगन के साथ बुखार से पीड़ित मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करें। उन्होंने सीएमएस से कहा कि जिन गांव से बुखार के अधिक मरीज आ रहे हों, उसकी सूचना तत्काल मुख्य चिकित्साधिकारी को उपलब्ध कराई जाए। ताकि वहां स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर गांव में ही पीड़ित व्यक्तियों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करायी जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed