{"_id":"3f152794b1777bbbd556d73856feaf39","slug":"beti-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बेटी को बचाएं, पढ़ाएं और आगे बढ़ाएं’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बेटी को बचाएं, पढ़ाएं और आगे बढ़ाएं’
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 14 Jan 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटियां बोझ नहीं हैं, इन्हें बचाएं, पढ़ाएं और आगे बढ़ने के अवसर दें तो बेटों की तरह बेटियां भी सफलता का आसमान छूएंगी। यूपी में हर साल लाखों की संख्या में बेटियों का कत्ल हो जाता है। यह अति चिंतनीय विषय है। यह बात बुधवार को ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान की मेेंटर आभा पुरोहित ने हरप्रसाद राजाराम आदर्श इंटर कालेज बाह में एनएसएस के शिविर के दौरान कही।
कार्यक्रम में गीत और नाटक मंचन के जरिये कोख में कन्याओं के कत्ल न करने और लिंग परीक्षण न कराने की अपील की गई। बेटियों को बेटों की तरह जन्म लेने देने और शिक्षा ग्रहण करने के अवसर मुहैया कराने के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। आंकड़ों के जरिये आभा पुरोहित ने बताया कि बेटियों का औसत घटता जा रहा है। जब बेटियां ही नहीं होगी तो बहू कहां से लाओगे। माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व प्रांतीय मंत्री डॉ. मदन गोपाल सिंह भदौरिया ने सामाजिक ताने बाने में बेटियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्हें जन्म लेने देने और पढ़ने के अधिकार के प्रति समाज को नजरिया बदलने का आह्वान किया। इस दौरान प्रधानाचार्य जीसी गुप्ता, राजबहादुर शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी सतीश पचौरी, प्रवीन गुप्ता, अनिल जैन, सर्वेश वासलस आदि ने विचार व्यक्त किये। वहीं, फतेहपुरा के सैनिक इंटर कालेज की छात्राओं ने जैतपुर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जन जागरण रैली निकाली। इस दौरान हिमानी शर्मा, मोहिनी उपाध्याय, प्रिया, गायत्री भदौरिया आदि ने घर घर जाकर लोगों को जागरूक किया। प्रधानाचार्य जगवीर सिंह, कार्यक्रम अधिकारी विश्वदीपक त्रिपाठी, आनंद कुमार, सुरेश सिंह, अखिलेश बाजपेयी, विजय गोपाल सिंह जादौन आदि मौजूद रहे।
फतेहाबाद के सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कालेज शिविर भलोखरा में तीसरे दिन भी जारी रहा। इसमें यमुना की स्वच्छता और प्रदूषण मुक्त समाज के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान जनता इंटर कालेज जैतपुर के प्रधानाचार्य गुरुशरण श्रीवास्तव, राजेश शर्मा, अभिषेक शरद, मिर्जा नुसरत बेग, राखी यादव, राजीव कुमार, राजीव सक्सेना, राजवीर सिंह, राजवीर त्यागी, विमलेश आदि मौजूद रहे।