{"_id":"62755eea7e7e642ce522a8b5","slug":"beo-got-the-schools-open-even-after-the-notice-mainpuri-news-agr532662175","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटिस के बाद भी बीईओ को खुले मिले विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटिस के बाद भी बीईओ को खुले मिले विद्यालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरनाहल। बिना मान्यता के संचालित स्कूलों को नोटिस जारी होने के बाद भी संचालकों द्वारा मनमानी की जा रही है। शुक्रवार को खंड शिक्षाधिकारी के निरीक्षण में तीन विद्यालय नोटिस के बाद भी खुले मिले। इन्हें बंद करने के लिए खंड शिक्षाधिकारी ने पुन: नोटिस जारी कर विद्यालय बंद करने की चेतावनी दी है।
शुक्रवार को खंड शिक्षाधिकारी बरनाहल ब्रजेंद्र स्वरूप निगम ने क्षेत्र के स्कूलों का निरीक्षण किया। बिना मान्यता के संचालित होने वाले सेंट मैरीज कान्वेंट पब्लिक स्कूल डालूपुर रोड बरनाहल, लॉर्ड बालाजी पब्लिक स्कूल गोलियापुर रोड बरनाहल और नारायण सरस्वती ज्ञान विद्या मंदिर निबहरा बरनाहल खुले पाए गए। तीनों विद्यालयों को पूर्व में बंद करने का नोटिस जारी किया गया था। नोटिस के बाद भी संचालित मिले। तीनों के प्रबंधक और प्रधानाचार्य को पुन: नोटिस जारी कर विद्यालय बंद करने की चेतावनी दी गई है। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया है कि गैर मान्यता के चल रहे विद्यालयों की जांच रिपोर्ट बेसिक शिक्षा अधिकारी को भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि नोटिस के बाद भी विद्यालय बंद नहीं हुए तो संबंधित संचालकों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराकर कार्रवाई जाएगी।