फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Being overage for police recruitment examination he entered high school again but caught at examination centre

पुलिस भर्ती परीक्षा: ओवरएज हुए तो अपनाई यह ट्रिक, पुलिस के आगे एक न चली; केंद्र के एंट्री प्वाइंट पर ही धरे गए

Sun, 18 Feb 2024 11:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 18 Feb 2024 11:04 PM IST
सार

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए ओवरएज हो गए तो दोबारा हाईस्कूल और इंटर की पढ़ाई की। लेकिन, पुलिस के आगे एक न चली। केंद्र के एंट्री प्वाइंट पर ही पकड़े गए। 

विज्ञापन
Being overage for police recruitment examination he entered high school again but caught at examination centre
Arrested demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस भर्ती परीक्षा में उम्र अधिक होने के कारण आवेदन नहीं कर पाने पर एक युवक ने नया तरीका निकाला। हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षा दोबारा पास की। इसमें नाम बदलने के साथ उम्र भी घटा ली। आधार कार्ड पुराना था। रविवार को परीक्षा देने फर्जी आधार कार्ड बनाकर पहुंच गया। मगर, जांच में पकड़ लिया गया। पुलिस के सामने फर्जीवाड़े की वजह बताई तो पुलिस भी चौंक गई। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन


थाना एत्माद्दौला के एसएसआई अमित कुमार ने बताया कि फाउंड्री नगर स्थित श्री पाश्र्वनार्थ दिगंबर जैन इंटर कॉलेज की द्वितीय पाली में खंदौली के गांव पैंतीखेड़ा निवासी संदीप कुमार को पकड़ा गया। परीक्षा में बैठने के लिए उसने अपना आधार कार्ड दिखाया था। जांच में आधार कार्ड फर्जी निकला। 

विज्ञापन

परिचित के कहने पर दोबारा किया हाईस्कूल और इंटरमीडिएट

पूछताछ में उसने बताया कि उसका असली नाम जितेंद्र जुरैल है। वह पुलिस में भर्ती होना चाहता है। मगर, उम्र निकल गई थी। एक परिचित ने बताया कि अगर भर्ती होना है तो दोबारा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा दे दो। परीक्षा फॉर्म में उम्र बदल सकती है। वह तैयार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


उसने अपना नाम जितेंद्र की जगह संदीप कर लिया। उम्र कम करने के बाद फॉर्म भर दिया। वह वर्ष 2018 में हाईस्कूल के बाद 2020 में इंटरमीडिएट में पास हो गया। इस बार पुलिस भर्ती का फॉर्म भरा। आधार कार्ड पुराना ही था। इसमें नाम और उम्र बदलना आसान नहीं था। 

पुलिस ने पकड़ा, जांच जारी 

इस पर उसने फर्जी आधार कार्ड तैयार किया। वह उसे ही लेकर आया था। मगर, पुलिस ने पकड़ लिया। अब पुलिस उसके दस्तावेजों की जांच करेगी। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में लगाए गए दस्तावेजों के बारे में भी पता किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed