{"_id":"67722eaff29b3a64060769ca","slug":"befriended-minor-girl-and-looted-her-honour-committed-a-heinous-crime-when-she-became-pregnant-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से दरिंदगी: नाबालिग लड़की से दोस्ती कर लूटी आबरू, गर्भवती होने पर किया घिनौना कांड...दर्ज हुआ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा से दरिंदगी: नाबालिग लड़की से दोस्ती कर लूटी आबरू, गर्भवती होने पर किया घिनौना कांड...दर्ज हुआ केस
Mon, 30 Dec 2024 10:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 30 Dec 2024 10:55 AM IST
सार
आगरा में नाबालिग लड़की से दोस्ती के बाद दुष्कर्म किया गया। वो गर्भवती हो गई तो आऱोपी ने गर्भपात करा दिया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
छात्रा सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में युवक ने शादी का झांसा देकर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर परिजन की मदद से गर्भपात करा दिया। बाद में ब्लैकमेल कर जान से मारने की धमकी दी। छात्रा ने 6 दिसंबर को जगदीशपुरा थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवम गोस्वामी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। परिजन की तलाश की जा रही है।
नाबालिग छात्रा ने पुलिस को बताया कि एक साल पहले आरोपी शिवम गोस्वामी से दोस्ती हुई। कुछ दिनों बाद आरोपी ने शादी का वादा कर नजदीकी बढ़ाने की कोशिश की। मना किया तो आरोपी ने बहलाकर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद दुष्कर्म किया। विरोध पर शादी के लिए हां कर दी।
आरोप है कि गर्भवती होने पर आरोपी ने अपने भाई और माता-पिता के साथ मिलकर गर्भपात करा दिया। बाद में ब्लैकमेल कर जान से मारने की धमकी देने लगा। थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुख्य आरोपी शिवम गोस्वामी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी शिवम के पिता रामनिवास, भाई अरुण और मां की तलाश की जा रही है।