फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Before the consecration of the idol, a procession was taken out with much fanfare.

Agra News: प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व धूमधाम के निकाली मूर्ति विग्रह की शोभायात्रा

Sat, 15 Jun 2024 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 15 Jun 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Before the consecration of the idol, a procession was taken out with much fanfare.
सोरोंजी। तीर्थनगरी के योगमार्ग स्थित श्रीमहेश दयानंद सोहम संत धाम से ब्रह्मलीन सदगुरुदेव स्वामी दयानंद शास्त्री के मूर्ति विग्रह की शोभायात्रा तीर्थनगरी में गाजे बाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा ने कस्बे के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा लहरा मार्ग, राम सिंह पुरा , कटरा बाजार होती हुई चंदन चौक पहुंची। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में शामिल संत सिंहासन पर विराजमान थे। सद्गुरु की महिमा गाते हुए चल रहे श्रद्धालु गाजे-बाजे की धुन पर नृत्य करते चल रहे थे। इस दौरान चंदन चौक पर धर्मप्रेमी शांत कुमार माहेश्वरी ने संत महात्माओं को जलपान कराया। इसके बाद बस स्टैंड मार्ग, हरि की पैडी, बदरिया बाजार होती हुई शोभायात्रा तोलकपुर चुंगी पहुंची। जहां धर्मप्रेमी राजीव मित्तल ने संत महात्माओं की अगवानी कर जलपान कराया। इसके बाद शोभायात्रा चक्रतीर्थ होती हुई वापस संत धाम पहुंची। आज रविवार को मूर्ति विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। शोभायात्रा के दौरान स्वामी श्याम शरणानंद महाराज, स्वामी विवेकानंद महाराज, स्वामी ब्रह्मानंद, देवस्वरूप, गुड्डू मास्टर आदि बड़ी संख्या में संत व धर्मप्रेमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed