फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Before brother's thirteenth birthday, brother-in-law raped sister-in-law

Agra News: भाई की तेरहवीं से पहले देवर ने किया भाभी से दुष्कर्म

Mon, 02 Dec 2024 10:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Before brother's thirteenth birthday, brother-in-law raped sister-in-law
मैनपुरी। सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्ति का तेरहवीं संस्कार भी नहीं हुआ था कि उसके सगे भाई ने अपनी भाभी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। यह वारदात उसने नशे में धुत होने के बाद की। पीड़िता चीखती रही लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी। कोतवाली में शिकायत दर्ज न होने के बाद न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला की रहने वाली एक महिला ने बताया कि 13 अप्रैल को पति की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसका मुकदमा सदर कोतवाली में दर्ज कराया था। 21 मई को देवर और अन्य परिजन पति की अस्थियां विसर्जन करने के बाद घर लौट कर आए थे। अगले दिन 22 मई की रात को वह अपने कमरे में सो रही थीं। तभी शराब के नशे में धुत होकर देवर कमरे में घुस आया। आते ही उसने दरवाजे को बंद कर लिया। इसके बाद देवर ने उनके साथ दुष्कर्म किया। वह बचने के लिए काफी चीखती रही लेकिन कोई भी मदद के लिए नहीं आया। उसने कोतवाली में जाकर शिकायत की जिस पर दरोगा ने जांच कर मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। परेशान होकर उन्होंने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी देवर व अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed