{"_id":"65f89fc7f3107ecc010bcb65","slug":"bees-stung-20-workers-8-seriously-agra-news-c-25-1-agr1008-425936-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मधुमक्खियों ने 20 मजदूरों को मारे डंक, 8 गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मधुमक्खियों ने 20 मजदूरों को मारे डंक, 8 गंभीर
विज्ञापन
बाह (आगरा)। डेरक गांव में सोमवार की दोपहर आलू की खुदाई कर रहे शिवपुरी (मध्य प्रदेश) के मजदूरों पर मधुमक्खी ने हमला कर दिया। 20 मजदूरों को मधुमक्खियों ने डंक मारकर घायल कर दिया। इनमें 8 मजदूरों की हालत गंभीर है। कई मजदूरों ने सिर पर तसला रखकर खुद को बचाया।
शिवपुरी के देवरी गांव के मजदूर बाह के डेरक गांव में आलू की खुदाई करने आए हैं। सोमवार को मजदूरों के बच्चे पीपल के पेड़ की डाल पर झूल रहे थे। झूलते समय छत्ता गिरने से मधुमक्खी हमलावर हो गईं। मक्खियों ने पास ही आलू खोद रहे मजदूरों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों से बचने के लिए मजदूरों में भगदड़ मच गई। कई ने सिर पर तसला रखकर, कुछ ने बाेरी से ढक कर खुद को बचाया। हमले में 20 लोगों को मधुमक्खी ने डंक मारा है। जिनमें से बेहोश हुए लवकुश के अलावा सोनू, सतीश, सोनवीर, राहुल, भूरा, मुन्नी देवी, नीरज की हालत गंभीर हो गई। इन्हें गंभीर हालत में ट्रॉली से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह लाकर भर्ती कराया गया।