फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BED scam agra certificates of 4,656 candidates declared fake and tempered

बीएड फर्जीवाड़ा: अब तक 4656 अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र फर्जी और टेंपर्ड घोषित

Sat, 26 Jun 2021 01:30 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 26 Jun 2021 01:30 AM IST
सार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने शुक्रवार को बीएड सत्र 2004-05 के 1021 अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों को टेंपर्ड (अंकों से छेड़छाड़) माना है। इससे पूर्व 3635 अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र फर्जी घोषित हो चुके हैं।  

विज्ञापन
BED scam agra certificates of 4,656 candidates declared fake and tempered
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में बीएड सत्र 2004-05 के फर्जीवाड़े में एसआईटी (विशेष जांच दल) की सूची के आधार पर अब तक 4656 अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों को फर्जी और टेंपर्ड घोषित किया जा चुका है। दो चरणों में 3635 अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों को फर्जी और 1021 के प्रमाणपत्रों को टेंपर्ड माना है। अभी 45 डुप्लीकेट प्रमाणपत्रों पर निर्णय लिया जाना बाकी है।

विज्ञापन

 
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहले चरण में फर्जी श्रेणी में शामिल 3637 अभ्यर्थियों की सूची दिसंबर, 2019 में सार्वजनिक कर अभ्यर्थियों से अपना पक्ष रखने के लिए कहा था। 2,823 अभ्यर्थियों ने अपना पक्ष नहीं रखा। इन्हें सात फरवरी, 2020 को फर्जी घोषित कर दिया गया। 
विज्ञापन


पक्ष रखने वाले 814 अभ्यर्थियों पर 29 जुलाई, 2020 को निर्णय लिया गया। इनमें से 812 अभ्यर्थियों को फर्जी घोषित कर दिया गया। दो अभ्यर्थी पूर्व छात्र के रूप में संबंधित सत्र की परीक्षा में शामिल हुए थे, इनको बाहर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


812 में से सात अभ्यर्थियों का पक्ष एक बार और सुने जाने का आदेश हाईकोर्ट ने विश्वविद्यालय को दिया था। इनका पक्ष सुना गया था, साक्ष्य उपलब्ध न कराने पर इन्हें भी फर्जी मान लिया गया।  

एक नजर में बीएड फर्जीवाड़ा 
- बीएड सत्र 2004-05 की प्रवेश प्रक्रिया में 84 कॉलेज शामिल हुए थे।
- वर्ष 2006 में विश्वविद्यालय की ओर से परिणाम जारी किया गया। 
- वर्ष 2013 में एसआईटी ने फर्जीवाड़े की जांच शुरू की। 
- वर्ष 2017 में एसआईटी ने विश्वविद्यालय को फर्जी, टेंपर्ड व डुप्लीकेट प्रमाणपत्रों की सूची सौंपी। 
- वर्ष 2020 में विश्वविद्यालय ने 2823 अभ्यर्थियों को फर्जी घोषित किया। 

एसआईटी की सूची में तीन श्रेणी 
- 4766 अभ्यर्थियों के रोल नंबर एसआईटी की सूची में हैं। 
- 3637 अभ्यर्थी फर्जी प्रमाणपत्रों की सूची में। 
- 1084 अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र टेंपर्ड श्रेणी में। 
- 45 अभ्यर्थियों के रोल नंबर डुप्लीकेट श्रेणी में।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed