फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BEd fraud report keep in highcourt

11 को हाईकोर्ट में रखी जाएगी बीएड फर्जीवाड़े की रिपोर्ट

Wed, 03 Aug 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Wed, 03 Aug 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
 BEd fraud report keep in highcourt
अंबेडकर ‌व‌िव‌ि - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
डा. बीआर यूनिवर्सिटी के बीएड सत्र 2004 की 8000 में 5332 मार्कशीट फर्जी पाए जाने के मामले में अब 11 अगस्त को उच्च न्यायालय के सामने पूरी रिपोर्ट रखी जाएगी। एसआईटी के आला अफसरों की मीटिंग में इसका फैसला लिया गया है। दरअसल, जांच रिपोर्ट राजभवन के साथ यूनिवर्सिटी के अधिकारियों को भी भेजी गई थी। 15 दिन बीत जाने पर कहीं से भी एक्शन नहीं लिया गया। एसआईटी ने सत्र का रिजल्ट निरस्त किए जाने की संस्तुति की है। इन मार्कशीट के जरिए 2500 सहायक अध्यापक बने हैं। दो लोगों की विदेशों में नौकरी लगी     है।
विज्ञापन

एसआईटी ने 2004 सत्र के सभी 8000 रोल नंबर की मार्कशीट का पता लगाया। बेसिक शिक्षा विभाग से यह जानकारी मिली कि इनमें से 2.5 हजार सहायक अध्यापक बने हैं। इनके अलावा यूनिवर्सिटी में सत्यापन के लिए आई मार्कशीट से पता चला था कि दो लोगों को विदेश में नौकरी लगी है।
विज्ञापन

इन मार्कशीट की जांच के लिए एसआईटी छह दिन यूनिवर्सिटी में डेरा डाली रही। कापियों से पता चला कि 3332 अभ्यर्थी फर्जी थे। 2000 ऐसे थे जिनकेनंबर कॉपियां चेक हो जाने के बाद बढ़ाए गए। इसी की रिपोर्ट बनाकर राजभवन और यूनिवर्सिटी को भेजी गई थी। एसआईटी के सूत्रों ने बताया कि दोनों जगह से कार्रवाई न होने पर आला अफसरों की मीटिंग हुई। इसमें तय किया गया कि 11 अगस्त को जांच रिपोर्ट हाईकोर्ट के सामने रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें, एसआईटी जांच हाईकोर्ट की निगरानी में ही चल रही है। अभी सिर्फ 2004 सत्र की जांच रिपोर्ट बनी है। जांच 2004 से 2009 तक के सभी बीएड सत्र की चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed