{"_id":"5754812a4f1c1bbd46109659","slug":"bed-counseling-at-three-centers-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सेंटरों पर बीएड काउंसलिंग आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन सेंटरों पर बीएड काउंसलिंग आज से
अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 06 Jun 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
शेड्यूल का पूरा विवरण तकनीकी शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट और तकनीकी शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में बीएड काउंसलिंग सोमवार से शुरू होगी। दाऊदयाल संस्थान, बेसिक साइंस विभाग और इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल इंजीनियरिंग में सुबह नौ बजे से काउंसलिंग प्रारंभ हो जाएगी। पहले दिन 6500 रैंक हासिल करने वाले अभ्यर्थी शामिल होंगे। शुरुआत के दो दिन काउंसलिंग, नौ जून को सीट अलाटमेंट और 10 से 12 जून तक फीस जमा करने की तिथि रहेगी। काउंसलिंग 25 जून तक चलेगी। इसमें आगरा और अलीगढ़ मंडल के 458 कालेजों के अभ्यर्थी भाग लेंगे। दाऊदयाल संस्थान के प्रभारी डा. शरद उपाध्याय, बेसिक साइंस के प्रभारी डा. संजीव शर्मा और इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट के डा. मनुकांत शास्त्री बनाए गए हैं। काउंसलिंग के दौरान एहतियात के तौर पर पुलिस की व्यवस्था भी की गई है। चीफ प्रॉक्टर डा. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस रहेगी, वाहनों को परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
साढ़े पांच हजार के ड्राफ्ट जरूरी
काउंसलिंग में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को दो डिमांड ड्राफ्ट साथ लाने होंगे। एक पांच सौ रुपये और दूसरा पांच हजार रुपये का। ये दोनों वित्ताधिकारी, लखनऊ विश्वविद्यालय के नाम से होंगे।
ऑरिजनल डाक्यूमेंट लाएं साथ
अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक दस्तावेज और प्रमाण पत्र की ऑरिजनल कापियां साथ लानी होंगी। काउंसलिंग में महिला अभ्यर्थी के साथ एक अभिभावक को अंदर प्रवेश की अनुमति होगी। परिसर में किसी भी कालेज संचालक को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा और ना ही स्टाल लगाने दिया जाएगा
विज्ञापन
निजी जानकारी न करें शेयर
अभ्यर्थी खास ध्यान रखें, काउंसलिंग सेंटर के बाहर किसी से भी अपनी पर्सनल जानकारी शेयर न करें। जैसे कि ड्राफ्ट संख्या, जन्मतिथि, फोन नंबर। इनकी जानकारी होने पर कालेज संचालक अपने कालेज को च्वाइस में फिल कर देगा। बीते साल की काउसंलिंग में ऐसे तमाम मामले सामने आए थे।