फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   beautification will be done in areas adjacent to taj mahal

वाह ताज के साथ वाह आगरा भी बोलेंगे पर्यटक, शुरू की गई ये कवायद

Wed, 30 May 2018 03:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Wed, 30 May 2018 03:10 PM IST
विज्ञापन
beautification will be done in areas adjacent to taj mahal
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
जल्द ही ताजमहल के आसपास लगभग दो किमी के दायरे में आने वाले क्षेत्र की तस्वीर पूरी तरह बदलने वाली है। सूरज की रोशनी में ताज और आसपास घूमने फिरने वाले पर्यटक अब रात में भी घूमते फिरते दिखाई देंगे। 
विज्ञापन


आगरा स्मार्ट सिटी योजना के तहत ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी गेट के आसपास के क्षेत्र को न केवल सजाया-संवारा जाएगा बल्कि रंग-बिरंगी रोशनी से पूरा क्षेत्र जगमग किया जाएगा। 
विज्ञापन


ताजमहल के चारों ओर दो किमी के क्षेत्र में होने वाला सौंदर्यीकरण कार्य जून में शुरू हो जायेगा। इसके अंतर्गत इस क्षेत्र में सड़क किनारे दीवारों पर आकर्षक वॉल पेटिंग दिखाई देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही दायरे में आने वाले पेड़ों की कटाई-छंटाई होगी और उन्हें रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग भी किया जाएगा। महापौर नवीन जैन ने बताया कि प्रोजेक्ट के लिए ई-टेंडर निकाले जा चुके हैं।

जून में ताजमहल के आसपास यह सौंदर्यीकरण का काम शुरू हो जायेगा। लगभग 5.52 करोड़ की लागत से क्षेत्र को संवारा जाएगा। पूर्वी और पश्चिमी गेट के आसपास लगभग 1150 पेड़ों का चयन कर उन्हें एक बढ़िया शेप में तैयार किया जाएगा। 

जबकि इल्यूमिनेशन प्रक्रिया के तहत रंग-बिरंगी फोकस लाइट लगाकर पेड़ों पर सुंदर रोशनी की जाएगी। इस क्षेत्र के अंतर्गत लगी बड़ी मूर्तियों को भी संवारकर उन्हें रोशनी से जगमग किया जाएगा। 

इसके अलावा जितने भी साइनेज लगे होंगे, उन पर भी ऐसी लाइटिंग की जाएगी ताकि रात में  घूमने पर्यटक आसानी से इन साइनेज बोर्ड को पढ़कर जगहों की पहचान कर सकें।

beautification will be done in areas adjacent to taj mahal
नगर निगम अागरा - फोटो : अमर उजाला
इस योजना के तहत सड़क किनारे बनी दीवारों पर खूबसूरत और आकर्षक वॉल पेटिंग बनायी जाएगी। वॉल पेटिंग में भारतीय संस्कृति और इतिहास की झलक दिखाई देगी। 

इतना ही नहीं ताजमहल के आसपास स्मार्ट सिटी योजना के तहत बन रहे सुंदर फुटपाथ पर जगह-जगह रात्रि में घूमने- फिरने वाले पर्यटकों के बैठने के लिए बैंच भी लगाई जाएगी।

महापौर नवीन जैन ने बताया कि पर्यटन हित को ध्यान में रखते हुए उनका उद्देश्य है कि आगरा में आने वाले देशी-विदेशी पर्यटक रात्रि में भी शहर में प्रवास करें और ताजमहल के साथ उसके आसपास और आगरा शहर को भी देखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed