फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Beating of policeman Head constables who came to settle the dispute were assaulted uniforms torn

पुलिसकर्मी की पिटाई: झगड़ा निपटाने पहुंचे हेड कांस्टेबलों से मारपीट, फाड़ दी वर्दी

Tue, 08 Aug 2023 01:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 08 Aug 2023 01:05 PM IST
सार

लोरिया गांव में पुलिस को झगड़े की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस हेड कांस्टेबल झगड़ा शांत कराने के लिए गए थे। लेकिन वहां उल्टा पुलिस की ही पिटाई कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ा और थाने ले आई।
 

विज्ञापन
Beating of policeman Head constables who came to settle the dispute were assaulted uniforms torn
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना कागारौल क्षेत्र के गांव लोरिया में झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ युवक ने मारपीट की। एक हेड कांस्टेबल को जमीन पर गिरा दिया। दूसरे से मारपीट करते हुए वर्दी फाड़ दी। पुलिस किसी तरह उसे थाने ले आई। हालांकि बाद में उसे मानसिक अस्वस्थता का हवाला देकर छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पॉश एरिया के फ्लैट में सजी थी महफिल: हाई प्रोफाइल घरों के नौ रहीश गिरफ्तार, अंदर होता मिला ये सब

विज्ञापन

यहां की है घटना

थाना कागारौल में तैनात पीआरवी को सोमवार सुबह लोरिया गांव से अंकित और डेविड के बीच झगड़े की सूचना मिली। पीआरवी के हेड कांस्टेबल विपिन कुमार, सत्य प्रकाश और उदय प्रकाश मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मी अंकित और डेविड से पूछताछ कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसी बीच डेविड उत्तेजित होकर हेड कांस्टेबल विपिन कुमार से भिड़ गया। उन्हें लात मारकर गिरा दिया, जब चालक हेड कांस्टेबल सत्य प्रकाश ने बचाने का प्रयास किया तो उनसे भी मारपीट करते हुए उनकी वर्दी फाड़ दी। पुलिसकर्मी किसी तरह से समझा बुझाकर दोनों को थाने ले आए। थाने में आरोपी को देकर तहरीर भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ये कैसी सुरक्षा: घर के बाहर टहल रही थी छात्रा, तभी बाइक से आए बदमाश; लूट ले गए मोबाइल 

आरोपी को छोड़ा गया

उधर, थाना प्रभारी सुभाष चंद्र पांडेय ने ऐसी किसी भी घटना की जानकारी से इन्कार किया। वहीं एसीपी सैंया पीयूषकांत राय का कहना है कि उन्होंने कागारौल पुलिस से जानकारी की है तो बताया गया कि युवक के परिजन थाने आए। युवक के मानसिक अस्वस्थ होने की बात कही। संबंधित कागजात दिखाए। ऐसी अवस्था में उसे छोड़ दिया गया।

ये भी पढ़ें - सत्संगियों की ऐसी हट: डूब क्षेत्र से सड़क तो हटाई नहीं, उल्टा हर्जे-खर्चे के लिए चेताया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed