{"_id":"68eceba81bd8fb661f0e2263","slug":"beating-dog-to-death-with-stick-in-agra-2025-10-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मानवता शर्मसार: कुत्ते को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला...घटना का सामने आया वीडियो, पुलिस ने दर्ज किया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानवता शर्मसार: कुत्ते को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला...घटना का सामने आया वीडियो, पुलिस ने दर्ज किया केस
Mon, 13 Oct 2025 05:38 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 13 Oct 2025 05:38 PM IST
सार
आगरा में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक कुत्ते की पीट-पीटकर जान ले ली गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के मलपुरा में विपत्ति नगर धनौली में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। विपत्ति नगर निवासी नरेश ने बृहस्पतिवार को एक लावारिस कुत्ते को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि आपस में कई कुत्ते लड़ रहे हैं। इसी बीच एक युवक लाठी लेकर आता है और एक कुत्ते को जमकर लाठियां बरसाता है। घटना का 2 मिनट 37 सेकेंड का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
विज्ञापन
घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि आपस में कई कुत्ते लड़ रहे हैं। इसी बीच एक युवक लाठी लेकर आता है और एक कुत्ते को जमकर लाठियां बरसाता है। घटना का 2 मिनट 37 सेकेंड का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
विज्ञापन
Trending Videos
घटना की जानकारी मिलने पर हिंदूवादी नेताओं ने डायल 112 पर सूचना दी। साथ ही माैके पर पहुंच गए। आरएसएस के ज्ञानेंद्र चौधरी और शिवम चौधरी के मुताबिक जब वे आरोपी के घर पहुंचे तो आरोपी नरेश का बेटा मनीष उनसे अभद्रता करने लगा और गाली-गलौज की। थाना प्रभारी ने बताया है कि ज्ञानेंद्र की तहरीर पर नरेश और उसके बेटे मनीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की जांच की जा रही है।