फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Beaten and locked married woman in room etha up crime news

ससुराल नहीं यातनागृह: कमरे में कैद की विवाहिता, सात महीने पहले हुई शादी; हैवानियत की कहानी सुन खौल उठेगा खून

Fri, 05 Jan 2024 05:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 05 Jan 2024 05:19 PM IST
सार

शादी की सात महीने बाद ही ससुराल वालों ने विवाहिता को इस कदर प्रताड़ित किया कि आपबीती बताते हुए उसके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। पीड़िता ने बताया कि खाने के बदले पिटाई और विरोध करने पर कमरे में उसे बंद कर दिया जाता है। किसी तरह गांव के ही एक युवक की सूचना पर मायके वाले पहुंचे तो वहां का नजारा देख दंग रह गए। 
 

विज्ञापन
Beaten and locked married woman in room etha up crime news
women crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के थाना रिजोर क्षेत्र के एक गांव में महिला की पिटाई कर कमरे में बंद कर दिया गया। मायके वालों ने आकर ताला तोड़ उसे निकाला। पति सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई गई है।
विज्ञापन


जिला मैनपुरी थाना बिछवां क्षेत्र के गांव इमादपुर निवासी तुलाराम की बेटी स्नेहलता ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि उमेश कुमार उर्फ पप्पू निवासी गोपालपुर थाना रिजोर के साथ 26 जून 2023 को शादी हुई थी। पिता ने करीब 20 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बाद भी पति व सास चंदा देवी, विवाहित ननद योगश्री और ननदोई खेतपाल चार पहिया वाहन की मांग करते आ रहे थे। इसको मायके वाले पूरी नहीं कर पाए तो पिटाई कर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


मायके वालों को बताया तो पंचायत भी हुई। कुछ समय के लिए ससुराल वालों के व्यवहार में बदलाव आया लेकिन फिर भूखा प्यासा रखकर प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है बृहस्पतिवार को पति सहित चारों ने बुरी तरह से पिटाई की। इसके बाद कमरे का ताला लगाकर चले गए। गांव के ही किसी व्यक्ति ने मायके वालों की सूचना दी। तब माता-पिता आए और ताला तोड़कर बाहर निकाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष अल्का तौमर ने बताया कि महिला की ओर से पिटाई कर कमरे में बंद करने का आरोप लगाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की जांच कराई जा रही है।






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed