फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Be careful while driving, follow traffic rules

Agra News: वाहन चलाते समय सावाधानी रखें, यातायात नियमों का पालन करें

Sat, 01 Nov 2025 07:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 01 Nov 2025 07:04 PM IST
विज्ञापन
Be careful while driving, follow traffic rules
फोटो10कासगंज में यातायात माह के शुभारंभ पर आयोजित कार्यक्रम का फीताकाटकर शुभारंभ करते डीएम प्
जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक ने यातायात माह का किया शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। लोग वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और यातायात नियमों का पालन करें। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट का अवश्य प्रयोग करें, ताकि सड़क दुर्घटना में होने वाली जनहानि को कम किया जा सके। शनिवार को यह विचार जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने यातायात माह के शुभारंभ के दौरान दिए।
यातायात माह का शुभारंभ जिलाधिकारी प्रणय सिंह और एएसपी सुशील कुमार ने किया। डीएम ने आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताई। उन्होंने शहरवासियों से हेलमेट और सीट बैल्ट लगाकर वाहन चलाने की अपील की। कहा नशे में वाहन न चलाएं, गति नियंत्रण में रखें।
विज्ञापन

एएसपी सुशील कुमार ने कहा कि जीवन अनमोल है। वाहन चलाते समय नियमों का पालन करे। दो पहिया वाहन चालक हेलमेट अवश्य लगाएं। जिलाधिकारी ने सोरों गेट चौराहे पर लोगोें को निशुल्क हेलमेट भी प्रदान किए। इस दौरान एआरटीओ रामप्रकाश मिश्र, सीओ शाहिदा नसरीन, सीएफओ आरके तिवारी, सीओ यातायात अमित कुमार, यातायात निरीक्षण लक्ष्मण सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


निकाली गई जागरूकता रैली
कासगंज। यातायात माह के शुभारंभ पर एनसीसी कैडेट, स्कूली छात्र-छात्राएं और पुलिसकर्मियों ने जागरूकता रैली निकाली। एएसपी सुशील कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। यातायात जागरूकता रैली सोरों गेट अंबेडकर पार्क से शुरू होकर बिलराम गेट, घंटाघर होती हुई पुनः सोरों गेट पर समाप्त हुई।


प्रतिवर्ष होती हैं 5 लाख सड़क दुर्घटनाएं
कासगंज। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी आरपी मिश्र ने यातायात शिविर में लोगों को जागरूक करते हुए दुर्घटनाओं के आंकड़े गिनाए। कहा कि देश में हर साल 5 लाख सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। जिनमें करीब डेढ़ लाख लोगों की मौत होती है। दो पहिया वाहनों की दुर्घटनाओं में सबसे ज्यादा मौत हेलमेट न पहनने वाले वाहन चालकों की होती है। वहीं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बैल्ट न लगाने वाले चालकों की मौत होती है। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय गति पर नियंत्रण रखें। मोबाइल फोन पर बात न करें। नशे में वाहन न चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed