फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Be careful, temperature will increase further, Meteorological Department issued alert

Agra News: सावधान आगे और बढ़ेगा तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Sun, 28 Apr 2024 10:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 28 Apr 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Be careful, temperature will increase further, Meteorological Department issued alert
मैनपुरी। 40 डिग्री तापमान से परेशान हो रहे लोगों के लिए आगे और भी मुसीबत आने वाली है। ऐसे में सावधान रहने की जरूरत है। मौसम विभाग ने सप्ताह के अंत तक 42 डिग्री तापमान पहुंचने का अलर्ट जारी किया है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने गर्म हवाओं को लेकर बीमारियों से बचाव के लिए अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने के मुताबिक इस सप्ताह के अंत तक तापमान में और बढ़ोतरी होगी। अभी जो तापमान 40 डिग्री तक है, शुक्रवार तक यह तापमान 42 डिग्री को भी पार कर जाएगा। ऐसे में लोग अपने काम को लेकर सतर्क रहें। तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच काम करने से बचें। वहीं, सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने भी तेज धूप के बीच चल रही लू से बचने के लिए अलर्ट जारी किया है। सीएमओ ने जिले के लोगों से अपील की है कि वे धूप और गर्मी से बचाव करें।
विज्ञापन

रविवार को जिले का तापमान 40 डिग्री तक रहा। इस दौरान लोगों को तेज धूप और गर्मी से परेशान देखा गया। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। वहीं अपनी फसल की कटाई और मढ़ाई में लगे किसानों को भी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed