फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BDO tried to assault DM Agra by abusing and abusing him

आगरा में DM पर नाराजगी पड़ी भारी: बैठक में BDO ने की अभद्रता... गाली-गलौज; हाथापाई की नौबत

Fri, 09 Feb 2024 09:52 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 09 Feb 2024 09:52 PM IST
सार

आगरा के डीएम से अभद्रता करना खंड विकास अधिकारी यानी बीडीओ को भारी पड़ गया। बीडीओ के खिलाफ थाने में मामला दर्ज हो गया है।

विज्ञापन
BDO tried to assault DM Agra by abusing and abusing him
जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डीएम कैंप कार्यालय में शुक्रवार को अनुशासन तार-तार हो गया। जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी से बैठक के दौरान खंड विकास अधिकारी बरौली अहीर अनिरुद्ध सिंह ने अभद्रता की। उन पर हमलावर हो गए। मारपीट की कोशिश की गई। मामले में खंदौली के एडीओ पंचायत ने रकाबगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन

 

शुक्रवार सुबह 10 बजे अकोला, बरौली अहीर, बिचपुरी और खंदौली क्षेत्र में नाली, सड़क, जलभराव जैसी जन समस्याओं की समीक्षा के लिए डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने आवास स्थित कैंप कार्यालय पर बैठक बुलाई थी। बैठक में नगला कली, रजरई क्षेत्र में जलभराव की समस्या के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम ने बीडीओ से नाराजगी जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी पर विवाद हुआ और बरौली अहीर के बीडीओ अनिरुद्ध सिंह चौहान के बोल बिगड़ गए। अचानक ही बीडीओ ने सबके सामने डीएम से गाली-गलौच करते हुए हद दर्जे की अभद्रता की। माहौल इतना ज्यादा बिगड़ गया कि नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। डीएम पर शारीरिक हमले की कोशिश हुई।

विज्ञापन

घटना के बाद आरोपित बीडीओ अनिरुद्ध सिंह चौहान भाग गया। बैठक में उस दौरान सीडीओ प्रतिभा सिंह के साथ विकास अधिकारी मौजूद थे। घटना के बाद खंदौली के सहायक विकास अधिकारी पंकज कुमार ने आरोपित बीडीओ बरौली अहीर अनिरुद्ध सिंह चौहान के विरुद्ध पुलिस थाना रकाबगंज में मुकदमा दर्ज कराया है।

जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी ने अभद्रता की पुष्टि करते हुए कहा कि जन समस्याओं और मुख्यमंत्री की प्राथमिकता के कार्यों में लापरवाही अक्षम्य है। इधर, घटना के बाद से आरोपित बीडीओ का मोबाइल नंबर स्विच ऑफ है। विकास भवन के अधिकारी व कर्मचारियों में इस घटना के बाद दो गुट बन गए हैं। पूरे कलेक्ट्रेट में दिन भर इसी घटना की चर्चा होती रही। लखनऊ और दिल्ली के अधिकारियों ने मामले की जानकारी के लिए कई फोन किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed