{"_id":"667af8c450190594dd0ad867","slug":"bdo-and-apo-will-investigate-fraud-in-mnrega-mainpuri-news-c-174-1-sagr1038-119657-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बीडीओ और एपीओ करेंगे मनरेगा में हुए फर्जीवाड़े की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बीडीओ और एपीओ करेंगे मनरेगा में हुए फर्जीवाड़े की जांच
Tue, 25 Jun 2024 10:35 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 25 Jun 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
कुरावली। विकास खंड क्षेत्र के एक गांव में मनरेगा योजना के तहत फर्जीवाड़ा किए जाने की शिकायत ग्रामीण ने डीएम से की थी। डीएम के आदेश पर उपायुक्त श्रम एवं रोजगार पीसी राम ने जांच समिति गठित कर दी है। जांच समिति गांव में पहुंचकर जांच करने के बाद अपनी रिपोर्ट देगी। इसके आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।
ग्राम पंचायत मिढ़ावली कलां निवासी पंकज कुमार ने जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह से शिकायत की थी। इसमें बताया था कि गांव में तैनात रोजगार सेवक प्रमोद कुमार ने उसकी पट्टे की भूमि का समतीलकरण और मेड़बंदी दिखाकर 62790 रुपये का भुगतान कर लिया। जबकि उन्होंने ये काम खुद अपने निजी खर्च पर कराया था। उन्होंने रोजगार सेवक पर फर्जीवाड़ा करने के आरोप लगाए थे। डीएम ने शिकायत पर कार्रवाई करने के लिए उपायुक्त श्रम एवं रोजगार पीसी राम को आदेशित किया था।
इसी के चलते उपायुक्त श्रम एवं रोजगार ने जांच के दो सदस्यीय टीम गठित कर दी है। टीम में बीडीओ कुरावली शिवगोविंद सिंह और एपीओ मनरेगा धर्मवीर सिंह को शामिल किया गया है। मंगलवार को टीम गांव में पहुंचकर जांच करेगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।