फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BDO accused of assaulting and abusing DM absconding

Agra News: डीएम से मारपीट, गाली-गलौज का आरोपी बीडीओ फरार

Sun, 11 Feb 2024 04:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
BDO accused of assaulting and abusing DM absconding
आगरा। जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी से आवास स्थित कैंप कार्यालय पर बैठक के दौरान मारपीट, गाली-गलौज करने वाला खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) अनिरुद्ध सिंह चौहान मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार है। पिछले 24 घंटे से मोबाइल बंद है। पुलिस आरोपित बीडीओ की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। मामले में शनिवार को विकास भवन से कलेक्ट्रेट तक सरगर्मियां बढ़ गईं। डीएम पर हुए हमले के मामले में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) पंकज कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज कराने के बाद पंकज कुमार का मोबाइल नंबर भी बंद है। उधर, घटना के समय बैठक में मौजूद बीडीओ एत्मादपुर अमित कुमार, बीडीओ अकाेला सुष्मिता यादव और बीडीओ बिचपुरी नेहा सिंह ने मामले से पल्ला झाड़ लिया है। बैठक में एडीओ पंचायत अकोला शैलेंद्र सिंह सोलंकी और एडीओ पंचायत खंदौली पंकज कुमार भी मौजूद रहे थे।
विज्ञापन




तलवार लेकर दौड़ने का लगा था आरोप- बीडीओ अनिरुद्ध सिंह चौहान प्रांतीय विकास सेवा पीडीएस संवर्ग कर्मचारी हैं। तीन साल से एत्मादपुर में तैनात थे। घटना से तीन दिन पहले बरौली अहीर का चार्ज मिला था। वर्ष 2020-21 में एत्मादपुर में तैनाती के दौरान तत्कालीन परियोजना निदेशक भीमजी उपाध्याय ने ब्लॉक का निरीक्षण किया था। तब ब्लॉक पर खामियां मिलने पर बीडीओ को फटकार लगाई तो विवाद बढ़ गया था। बताया जा रहा है तब वह परियोजना निदेशक के पीछे तलवार लेकर दौड़े थे। विकास भवन के अधिकारियों ने मामले में समझौता कराया था।
विज्ञापन



पंचायत व ग्राम्य विकास अफसर दो फाड़
- घटना के बाद से ग्राम्य विकास विभाग और पंचायती राज विभाग के अफसर दो फाड़ हो गए हैं। ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारी व कर्मचारी जहां बीडीओ के पक्ष में खड़े हैं। पंचायत राज विभाग के अधिकारी व कर्मचारी डीएम के पक्ष में खड़े हैं। शनिवार को दोनों गुटों की बैठक हुई। इसमें गुटबाजी खुलकर सामने आई। बैठक में कोई नतीजा नहीं निकला। रविवार को फिर बैठक होगी। जिसके बाद आगे की रणनीति साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





सोशल मीडिया पर जूता और पेपर वेट की गूंज
जिलाधिकारी और बीडीओ के बीच हुआ विवाद सोशल मीडिया पर गूंज रहा है। सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि डीएम ने बीडीओ पर पेपरवेट फेंका। जवाब में बीडीओ ने जूता फेंक कर मारा। हालांकि तहरीर में जूता या पेपरवेट का जिक्र नहीं है।



बीडीओ से हटाया चार्ज, शासन को रिपोर्ट
- अनिरुद्ध सिंह चौहान से शनिवार को बरौली अहीर ब्लॉक का चार्ज हटा लिया गया। उनकी जगह संयुक्त बीडीओ देवेंद्र सिंह को चार्ज मिला है। उधर, जिलाधिकारी ने मामले की रिपोर्ट आयुक्त ग्राम्य विकास, जीएस प्रियदर्शी को भेजी है। माना जा रहा है कि बीडीओ अनिरुद्ध सिंह को निलंबित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed