{"_id":"5cc6db03bdec22076f50fb95","slug":"bcci-sent-name-of-cricketer-poonam-yadav-for-arjuna-award","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा की क्रिकेटर पूनम यादव को मिल सकता है अर्जुन अवार्ड, बीसीसीआई ने भेजा नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा की क्रिकेटर पूनम यादव को मिल सकता है अर्जुन अवार्ड, बीसीसीआई ने भेजा नाम
Mon, 29 Apr 2019 04:37 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 29 Apr 2019 04:37 PM IST
विज्ञापन
'अपराजिता' के पोस्टर के साथ क्रिकेटर पूनम यादव (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजनगरी के खिलाड़ी कई दशकों से खेल की दुनिया में अपना नाम रोशन कर रहे हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आगरा की रहने वाली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर पूनम यादव के नाम की सिफारिश अर्जुन अवार्ड के लिए की है। अगर पूनम यादव को खेल जगत का सर्वोच्च अवार्ड मिल जाता है, तो वो शहर की ऐसी चौथी खिलाड़ी बन जाएंगी, जिन्हें यह अवार्ड मिलेगा।
ताजनगरी के तीन खिलाड़ी अर्जुन अवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं। 23 साल बाद आगरा की किसी खिलाड़ी का नाम अर्जुन अवार्ड के लिए प्रस्तावित किया गया है। खेलप्रेमियों को उम्मीद है कि क्रिकेटर पूनम यादव को अर्जुन अवार्ड अवश्य मिलेगा।
डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ आगरा (डीसीएए) के सचिव प्रकाश कौशल का कहना है कि यह शहर के लिए गौरव की बात है कि हमारे शहर की बेटी का नाम अर्जुन अवार्ड के लिए भेजा गया है। महिलाओं में खेल के प्रति रुझान दिखेगा। उनका कहना है कि डीसीएए को पूरी उम्मीद है कि उन्हें यह अवार्ड मिलेगा।

तीन खिलाड़ियों को मिल चुका है यह अवार्ड
आगरा के आयरन मैन ऑफ एशिया विजय सिंह चौहान ने आगरा को सबसे पहली बार सन 1972 में अर्जुन अवार्ड दिलाया था। इसके 18 साल बाद सन 1990 में हॉकी इंडिया टीम के जगबीर सिंह को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया। छह साल बाद सन 1996 में एथलीट अजीत भदौरिया को अर्जुन अवार्ड से नवाजा गया। पूनम यादव पिछले काफी समय से भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओर से खेलते हुए बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं।
क्रिकेट कोच मनोज कुशवाहा ने कहा कि क्रिकेटर पूनम यादव की मेहनत का नतीजा है कि उनका नाम बीसीसीआई ने अर्जुन अवार्ड के लिए भेजा है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए उनकी ओर से लगातार किए जा रहे बेहतरीन प्रदर्शन से हमें उम्मीद है कि उन्हें यह अवार्ड जरूर मिलेगा।