फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   BBA, BCA, MBA exams from today

Agra News: बीबीए, बीसीए, एमबीए की परीक्षा आज से

Sat, 18 May 2024 05:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 18 May 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
BBA, BCA, MBA exams from today
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के मैनेजमेंट और कंप्यूटर एप्लीकेशन से जुड़े पाठ्यक्रमों की परीक्षा 18 मई से शुरू हो जाएंगी। विवि बीबीए, बीसीए, एमबीए, बीकॉम-ईकॉम की परीक्षा कराएगा। आंबेडकर विवि की बीबीए, बीसीए द्वितीय, चतुर्थ, षष्ठम सेमेस्टर की आवासीय परिसर एवं सभी संबद्ध महाविद्यालयों की परीक्षा होनी है। बीबीए की परीक्षा में विवि से संबद्ध 25 कॉलेजों के 4603 छात्र शामिल होंगे। परीक्षा के लिए विवि ने आगरा मंडल में 10 केंद्र बनाए हैं। आगरा में सेठ पदमचंद जैन संस्थान, आगरा कॉलेज, आरबीएस कॉलेज, बैकुंठी देवी कॉलेज, सेंट जोंस कॉलेजों के साथ-साथ उत्तम इंस्टीट्यूट में परीक्षा कराई जाएंगी। उत्तम इंस्टीट्यूट को 11 सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों का नोडल सेंटर बनाया गया है। बीसीए में 30 संबद्ध महाविद्यालयों के 3514 छात्र शामिल होंगे। परीक्षा के लिए जनपद में यूनिवर्सिटी कंप्यूटर सेंटर, आगरा कॉलेज, सेंट जोंस कॉलेज, आरबीएस कॉलेज और उत्तम इंस्टीट्यूट को केंद्र बनाया गया है। वहीं एमबीए की परीक्षा विवि के खंदारी परिसर स्थित सेठ पदमचंद जैन संस्थान में कराई जाएंगी। एमसीए की परीक्षा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी (आईईटी), यूनिवर्सिटी कंप्यूटर सेंटर में होंगी। एमएससी कंप्यूटर साइंस की परीक्षा पालीवाल डिग्री कॉलेज शिकोहाबाद, एससीजीडी कॉलेज मैनपुरी, आईईटी खंदारी और बीएसए कॉलेज में कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed