फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bateshwar Temple corridor lights up, Damru and Trishul will shine

Agra News: बटेश्वर मंदिर काॅरिडोर में लगाईं लाइटें, जगमगाएंगे डमरू और त्रिशूल

Mon, 12 Jan 2026 02:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 12 Jan 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Bateshwar Temple corridor lights up, Damru and Trishul will shine
बटेश्वर के मंदिर कारीडोर में डमरू एवं त्रिशूल की आकृति संग लगी लाइटें
बाह। बटेश्वर आने वाले श्रद्धालु मंदिर काॅरिडोर में तीन रास्तों से प्रवेश करेंगे तो उन्हें डमरू एवं त्रिशूल की आकृति जगमगाती हुई दिखेंगी। काॅरिडोर का भव्य नजारा लाइटिंग में दिव्य दिखेगा।
विज्ञापन


बटेश्वर में 24.08 करोड़ की लागत से मंदिर काॅरिडोर का विकास हो रहा है। काॅरिडोर में प्रकाश की व्यवस्था का काम प्रगति पर है। जिन खंभों पर लाइटें लगाई गई हैं, उन पर डमरू एवं त्रिशूल की आकृति बनी है। ठेकेदार आलोक गर्ग, श्रीनिवास गोयल, बीके शर्मा, पीयूष गुप्ता, प्रवीन गोयल आदि ने बताया कि मंदिर काॅरिडोर में श्रद्धालु एवं सैलानी तीन द्वारों से प्रवेश कर सकेंगे। रात के वक्त काॅरिडोर प्रकाश से जगमगाएगा। प्रवेश द्वार तो आकर्षक हैं ही, गलियारा को भी भव्य आकार दिया जा रहा है।कॉरिडोर के खंभे खूबसूरत नक्काशी से सजे हैं। काॅरिडोर के विकास के साथ ही प्रकाश के लिए लाइटें लगाई जा रही हैं। शिव का धाम है तो काॅरिडोर की लाइटिंग में डमरू एवं त्रिशूल की आकृति झिलमिलाएगी। बटेश्वर में 106 करोड़ की लागत से प्रदेश सरकार पर्यटन विकास करा रही है। 24 करोड़ की लागत से यमुना के घाट विकसित हो गए हैं। 17 करोड़ की लागत से मंदिरों का संरक्षण हो रहा है। 12.30 करोड़ की लागत से अटल संकुल केंद्र विकसित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed