फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bateshwar Dham will be renovated with 148 crores CM Yogi laid the foundation stone

अटल बिहारी वाजपेयी जयंती: 148 करोड़ से संवरेगा बटेश्वर धाम, सीएम योगी ने किया इन योजनाओं का शिलान्यास

Tue, 26 Dec 2023 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 26 Dec 2023 12:02 AM IST
सार

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 99वीं जयंती पर सीएम योगी ने बटेश्वर को बड़ी सौगात दी। बटेश्वर तीर्थ को न केवल पर्यटन विकास, बल्कि धार्मिक नजरिए से भी विकसित किया जाएगा। 
 

विज्ञापन
Bateshwar Dham will be renovated with 148 crores CM Yogi laid the foundation stone
बटेश्वर में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छोटी काशी के नाम से चर्चित और धामों के पुत्र बटेश्वर धाम को संवारने का काम शुरू हो रहा है। बटेश्वर में 148 करोड़ रुपये के काम कराए जाएंगे। बटेश्वर तीर्थ को न केवल पर्यटन विकास, बल्कि धार्मिक नजरिए से भी विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बटेश्वर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 99 वीं जयंती पर हुए समारोह में बटेश्वर के पर्यटन एवं धार्मिक विकास की योजनाओं का प्रस्तुतिकरण देखा और उसके बाद उन योजनाओं का शिलान्यास किया।
विज्ञापन


बटेश्वर में यमुना नदी के तट पर कभी 101 शिवमंदिर थे, लेकिन अब उनकी संख्या महज 42 रह गई है। इन मंदिरों को सहेजने के लिए प्रदेश सरकार ने घाटों के संरक्षण और जीर्णोद्धार की योजना बनाई है, जिस पर 24.01 करोड़ रुपये खर्च होंगे। लाल पत्थर से घाट निर्मित किए जाएंगे और सार्वजनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। रिवरफ्रंट गार्डन की तरह घाटों के पास पार्क बनाए जाएंगे, जिनमें पर्यटन सुविधाएं भी होंगी।
विज्ञापन


 
Trending Videos

बदल जाएगा बटेश्वर धाम का नजारा
मुख्यमंत्री के सामने पेश की गई योजना में बटेश्वर धाम परिसर के एकीकृत पर्यटन विकास पर 24.08 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें बटेश्वर मंदिर समूह के लिए बड़ा प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। इसके अंदर शापिंग कांप्लेक्स, जनसुुविधाएं और परिसर में आध्यात्मिक अन्वेषण होगा। चारों ओर हरियाली से ढके बटेश्वर मंदिर समूहों पर ड्राॅप इन, ड्राॅप ऑफ के साथ पार्किंग, यज्ञशाला, सभा स्थल, म्यूरल, ओपन लाइब्रेरी, मुख्य द्वार परिसर और बड़े पार्क बनाए जाएंगे। पूरा परिसर और गेट सफेद रंग का होगा, जैसे शिवालय हैं।

 
विज्ञापन

बटेश्वर के प्राचीन कुंड की बदलेगी तस्वीर
बटेश्वर धाम के लिए मुख्यमंत्री ने 13.19 करोड़ रुपये की लागत से प्राचीन पवित्र कुंड के विकास की योजना का शिलान्यास किया, जिसमें 40 फुट चौड़े और 100 मीटर लंबे प्राचीन कुंड के चारों ओर दीवार, बैठने के लिए फर्नीचर, पाथवे, घाट, सीढि़यां और म्यूजिकल फुव्वारे लगाए जाएंगे। इसी कुंड पर 4.53 करोड़ रुपये का म्यूजिकल फाउंटेन और लेजर शो किया जाएगा, जिसमें शिव की कथा बताई जाएगी।

 
विज्ञापन

बटेश्वर का कायाकल्प करेंगी योजनाएं
योजना                              बजट

घाट का संरक्षण, जीर्णोद्धार 24.01 करोड़
बटेश्वर का पर्यटन विकास 24.08 करोड़

बटेश्वर के पवित्र कुंड का विकास 13.19 करोड़
प्राचीन मंदिरों पर फसाड लाइटिंग 9.92 करोड़

बटेश्वर में लेजर शो की स्थापना 4.53 करोड़
प्राचीन मंदिरों का हेरिटेज कंजर्वेशन 17.57 करोड़

अटल की जन्मस्थली का विकास 6.50 करोड़
जैनतीर्थ शौरीपुर का पर्यटन विकास 2.74 करोड़

वन क्षेत्र रपड़ी में ईको टूरिज्म 1.93 करोड़
-सभी आंकड़े रुपये में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed