फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bat signed by Kapil Dev sold for eight lakh thirty thousand at auction in Delhi

कपिलदेव के हस्ताक्षर वाले बल्ला की हुई नीलामी: सवा आठ लाख में बिका, गरीब बच्चों की सर्जरी में लगाया जाएगा पैसा

Sun, 19 Mar 2023 07:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 19 Mar 2023 07:57 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव दिल्ली में आयोजित कांफ्रेंस में बतौर मुख्य वक्ता शामिल हुए। इस मौके पर उनके द्वारा हस्ताक्षर किए गए बैट की नीलामी की गई। इससे मिलने वाला पैसा गरीब बच्चों के हृदय की सर्जरी में लगाया जाएगा। 

विज्ञापन
Bat signed by Kapil Dev sold for eight lakh thirty thousand at auction in Delhi
कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व कप्तान कपिल देव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा के रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3110 की ओर से दिल्ली के एक होटल में कांफ्रेंस आयोजित की गई। इसमें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव बतौर मुख्य वक्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने एक बल्ले पर अपने हस्ताक्षर भी किए। बल्ले को शहर के उमेश चंद्र गुप्ता ने 

विज्ञापन

8.30 लाख रुपये में बिका बल्ला

रोटरी फाउंडेशन की ओर से किए जा रहे सेवा कार्यों के लिए कपिल देव के हस्ताक्षर वाले बल्ले की नीलामी की गई। उद्यमी व खेलगांव के ट्रस्टी उमेश चंद्र गुप्ता ने इस बल्ले की सर्वाधिक बोली लगाई। उन्होंने  इसे 8.30 लाख रुपये में खरीदा। इससे मिलने वाली राशि गरीब बच्चों के हृदय की सर्जरी में लगाई जाएगी।

विज्ञापन

उद्यमी व खेलगांव के ट्रस्टी को किया गया सम्मानित

इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट गर्वनर पवन अग्रवाल ने सराहनीय कार्य के लिए उमेश चंद्र गुप्ता और मीरा गुप्ता को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में डॉ. आलोक मित्तल, आशीष अग्रवाल, मनोज कुमार, नम्रता पानेकर, शारदा गुप्ता, राजीव लोचन भारद्वाज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed