फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   basic teachers create record for take leave

दिसंबर में बेसिक शिक्षकों ने बनाया अवकाश का रिकार्ड

Fri, 31 Dec 2021 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
basic teachers create record for take leave
मैनपुरी। दिसंबर के महीने में बेसिक शिक्षा विभाग ने अवकाश के मामले में रिकार्ड बनाया है। जिले में तैनात शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशकों ने जितने अवकाश पूरी साल में लिए हैं, उतने अवकाश केवल दिसंबर के महीने में लिए हैं। जिले में 7498 शिक्षकों, शिक्षामित्र और अनुदेशकों ने दिसंबर के महीने में 27 हजार अवकाश लिए।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय स्कूलों में तैनात शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को कोरोना महामारी के बीच दिसंबर में बंपर अवकाश लेने का मौका मिला। बेसिक शिक्षा विभाग में दर्ज रिकार्ड के अनुसार जनवरी से लेकर नवंबर तक जिले में तैनात 7498 शिक्षकों, शिक्षामित्र और अनुदेशकों ने 28045 अवकाश लिए थे। वहीं केवल दिसंबर में शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशकों ने 27 हजार अवकाश लिए हैं। कोरोना महामारी के कारण इस बार शिक्षकों को अपने बचे हुए आकस्मिक अवकाश लेने का मौका मिला। विभागीय रिकार्ड के अनुसार एक-एक शिक्षक ने दिसंबर में पांच-पांच, छह-छह दिन का अवकाश लिया।
विज्ञापन

चार महीने ही संचालित हुई कक्षाएं
वर्ष 2021 में कोरोना महामारी के कारण सितंबर से दिसंबर तक ही कक्षाओं का संचालन हो सका है। कक्षा छह से आठ तक की कक्षाओं का संचालन जिले में 24 अगस्त से हुआ था, जबकि कक्षा एक से पांच तक के छात्र-छात्राओं के लिए कक्षा संचालन एक सितंबर से हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन अवकाश से कसा शिकंजा
पूर्व में शिक्षक अवकाश भी ले लेते थे और उपस्थिति भी दर्ज कर देते थे। वर्ष 2021 में बेसिक शिक्षा विभाग ने एम स्थापना पोर्टल से ऑनलाइन अवकाश की व्यवस्था की। शिक्षकों को विद्यालय समय से पहले अपना अवकाश ऑनलाइन फीड कराना पड़ा जिससे शिक्षक अवकाश की चोरी नहीं कर सके।

शिक्षकों को वर्ष में 14 आकस्मिक अवकाश की व्यवस्था है। कोरोना महामारी के कारण छह महीने तो विद्यालय पूरी तरह से बंद रहे जिसके चलते शिक्षकों के आकस्मिक अवकाश बचे हुए थे। शिक्षकों ने दिसंबर में अपने अवकाश लिए हैं। ऑनलाइन अवकाश की व्यवस्था से अवकाश की स्थिति में सुधार हुआ है।
कमल सिंह, बीएसए
हाईलाइर्ट्स
1909 परिषदीय विद्यालय जिले में हो रहे हैं संचालित
5326 शिक्षकों की परिषदीय स्कूलों में है तैनाती
1951 शिक्षामित्र कर रहे हैं परिषदीय स्कूलों में शिक्षण कार्य
221 अनुदेशक उच्च प्राथमिक विद्यालय में हैं तैनात
172000 छात्र-छात्राएं हैं परिषदीय स्कूलों में पंजीकृत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed