{"_id":"623a02bd36f67d424e7639be","slug":"basic-education-council-examinations-started-kasganj-news-agr5278007161","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसिक शिक्षा परिषद की परीक्षाएं हुई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसिक शिक्षा परिषद की परीक्षाएं हुई शुरू
विज्ञापन
कासगंज नगला ताल विद्यालय में छात्रा से मौखिक प्रश्न पूछते शिक्षक ।
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। बेसिक शिक्षा परिषद की वार्षिक परीक्षा के कार्यक्रम में अंतिम समय में बदलाव कर दिया गया। जिससे परीक्षा के दौरान में अव्यवस्था हो गई। कहीं पुराने तो कहीं नए कार्यक्रम से परीक्षाएं कराई गई।
परिषद से परीक्षा के लिए प्राइमरी में पहली पाली में लिखित एवं दूसरी पाली में मौखिक परीक्षा का कार्यक्रम निर्धारित किया गया था। जबकि जूनियर में प्रमुख विषयों का परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया था। खेल एवं शारीरिक शिक्षा, कृषि, गृह विज्ञान, स्काउट, क्राफ्ट आदि विषयों के लिए कार्यक्रम निर्धारित नहीं किया गया था। इन परीक्षाओं को प्रधानाचार्य को अपने स्तर से संपन्न कराना था। इस कार्यक्रम में अचानक बदलाव कर दिया गया। प्राइमरी में पहले दिन सभी विषयों की मौखिक परीक्षाएं निर्धारित कर दी गई। वहीं बुधवार से दोनों पालियों में लिखित परीक्षाओं का कार्यक्रम निर्धारित किया गया।
इसी तरह जूनियर में खेल एवं शारीरिक शिक्षा, कृषि, गृह विज्ञान, स्काउट, क्राफ्ट की परीक्षाएं पहले दिन के कार्यक्रम में निर्धारित कर दी गई। जबकि प्रमुख विषयों के लिए 23 मार्च से कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया, लेकिन परीक्षा कार्यक्रम में किए गए बदलाव की सूचना सभी विद्यालयों तक समय से नहीं पहुंच सकी। जिसके चलते कहीं पुराने कार्यक्रम से तो कहीं नए कार्यक्रम से परीक्षाएं शुरू हुई।
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। नगर के थाना रोड स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय गांधी रोड, केंद्रीय विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय घासी, प्राथमिक विद्यालय कादरगंज रोड पर वार्षिक परीक्षा प्रारंभ हुई। प्रथम पाली में कक्षा एक की मौखिक व कक्षा 2 से 5 तक लिखित व मौखिक परीक्षा हुई। कक्षा 6 ,7,8 की हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। जूनियर हाईस्कूल की परीक्षा प्रभारी मुहम्मद काशिफ ने बताया कि पेपर सही समय से प्रारंभ करवाया गया।
सिढपुरा। ब्लॉक के 171 परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से 8 तक की परीक्षाएं शुरू हो गई। खंड शिक्षा अधिकारी श्रीकांत पटेल ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों की सभी कक्षाओं की परीक्षाएं मंगलवार से प्रारंभ हो गई हैं। कक्षा एक से 5 तक की सभी विषय की परीक्षा मौखिक परीक्षा कराई गई। जबकि जूनियर में प्रथम पाली में क्राफ्ट, कला, कृषि, गृह शिल्प की परीक्षा दी है व दूसरी पाली में खेल व शारीरिक शिक्षा व स्काउटिंग की परीक्षा हुई।