फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Basement accident: Rajya Sabha MP Suman seeks financial help for affected families

बेसमेंट हादसा: राज्यसभा सांसद सुमन ने पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक मदद मांगी

Tue, 23 Dec 2025 02:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 23 Dec 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Basement accident: Rajya Sabha MP Suman seeks financial help for affected families
बेसमेंट हादसा: मृतक के परिजनों को राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने बंधाया ढांढ़स, देखा हादसा स्थ
बाह। बिजकौली में बेसमेंट हादसे में जान गंवाने वाले हीरालाल एवं योगेश कुमार उर्फ योगेंद्र के परिजन को राज्यसभा सांसद एवं सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन सोमवार को ढाढ़स बंधाने पहुंचे। उन्होंने शासन प्रशासन से मृतक के परिजन को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की। हादसे में घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराए जाने की जानकारी मिलने पर उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों पर लोगों को विश्वास नहीं है। जिला मुख्यालय से 75 किमी दूर सरकारी अस्पताल में समय पर इलाज मिल जाता तो दोनों मृतकों की जान बच सकती थी। सरकारी अस्पताल में बेहतर इलाज मिल जाता तो घायलों को परिजन निजी अस्पताल में नहीं ले जाते। सांसद ने मौके से ही डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी से बात की, घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed