फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Barsana Laddu Mar Holi: 20 Quintal Laddus Will Be Showered, Devotees Arrive In Large Numbers Blocked Roads

बरसाना की लड्डू होली: भारी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु, जाम हुईं सड़कें; 10 किमी लंबी लगी वाहनों की कतार

Sun, 17 Mar 2024 01:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 17 Mar 2024 01:38 PM IST
सार

Barsana Holi 2024 : गोवर्धन, छाता नंदगांव की तरफ आने वाले किसी भी वाहन को बरसाना में एंट्री नहीं करने दिया जा रहा है। अगर गोवर्धन की तरफ से किसी को कोसीकलां जाना है तो नीमगांव तिराहा से बयां होते हुए नेशनल हाइवे पर पहुंच सकेगा।

विज्ञापन
Barsana Laddu Mar Holi: 20 Quintal Laddus Will Be Showered, Devotees Arrive In Large Numbers Blocked Roads
10 किमी लंबी लगी वाहनों की कतार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरसाना की लड्डू होली के लिए बरसाना में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई है। सुबह से ही आना शुरू हुए भक्तों के वाहनों से सड़कें जाम हो गईं। मुख्य मार्ग परर 10 किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई। हालांकि प्रशासन ने जाम की स्थिति  से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं, लेकिन ये सभी इंतजाम धरे के धरे रह गए। 
विज्ञापन


गोवर्धन, छाता नंदगांव की तरफ आने वाले किसी भी वाहन को बरसाना में एंट्री नहीं करने दिया जा रहा है। अगर गोवर्धन की तरफ से किसी को कोसीकलां जाना है तो नीमगांव तिराहा से बयां होते हुए नेशनल हाइवे पर पहुंच सकेगा। कोसीकलां से गोवर्धन जाने वाले वाहनों को छाता से गोवर्धन जाना होगा। 
विज्ञापन


कांमा से गोवर्धन जाने वाले को कोसीकलां से छाता होते हुए जाना होगा। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि गोवर्धन बरसाना रोड पर 19 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। छाता बरसाना रोड पर छह पार्किंग स्थल बनाए गए है। नंदगांव बरसाना रोड पर पांच पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। कांमा रोड पर पांच पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। करहला बरसाना रोड पर तीन पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। डभाला चिकसोली मार्ग पर चार पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। वहीं कस्बे में तीन वीआईपी पार्किंग स्थल बनाए गए है। वहीं भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पूरे मेला क्षेत्र में 78 बैरियर लगाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



यह हैं पार्किंग 
गोवर्धन की तरफ से आने वाले बड़े वाहनों को क्रेशर के समीप रोका जाएगा। वहीं छोटे वाहनों को पेट्रोल पंप के समीप रोका जाएगा। 
कमई करहला की तरफ से आने वाले सभी वाहनों को करहला मोड़ पर रोका जाएगा।
छाता की तरफ से आने वाले बड़े वाहनों को श्रीनगर मोड़ पर रोका जाएगा। छोटे वाहनों को पेट्रोल पंप के समीप रोका जाएगा। 
नंदगांव की तरफ से आने वाले बड़े वाहनों को संकेत गांव के पास रोका जाएगा। वहीं छोटे वाहनों को गाजीपुर गांव के समीप रोका जाएगा। 
कांमा की तरफ से आने वाले वाहनों को राधा बाग के समीप रोका जाएगा।
डभाला गांव की तरफ से आने वाले वाहनों को चिकसोली मोड़ पर रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed