फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   barrage to be built in yamuna river

आगरा को जल्द मिलने जा रहा है ये तोहफा, सीएम योगी खुद करेंगे शिलान्यास

Fri, 12 Jan 2018 05:43 PM IST
न्यूज डेस्क अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला आगरा Updated Fri, 12 Jan 2018 05:43 PM IST
विज्ञापन
barrage to be built in yamuna river
ताज बैराज के लिए बनाया गया अलग से खंड - फोटो : अमर उजाला
आगरा शहर को डैम का नहीं बल्कि बैराज का तोहफा मिलेगा। इसके लिए तैयारी तेज कर दी गई है। नये सिरे से इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन


इसके अनुसार, यमुना में ढाई मीटर तक पानी रोका जा सकेगा। इसे फाइनल टच दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री किसी भी दिन योजना का शिलान्यास कर सकते हैं।

जल संकट को दूर करने के लिए सपा सरकार में यमुना नदी पर रबर डैम का प्रस्ताव पास हुआ था। ताजमहल से डेढ़ किलोमीटर आगे डाउन स्ट्रीम में नगला पैमा में 281 करोड़ रुपए की लागत से योजना तैयार की गई थी।  
विज्ञापन


भाजपा सरकार ने शुरुआत में इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। बाद में शहर की जरूरत को देखते हुए इस योजना को फिर से हरी झंडी दी गई। इसकी डीपीआर नये सिरे से तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना मजबूत होगा बैराज

barrage to be built in yamuna river
ताज बैराज खंड - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों की मानें तो इस बार इस योजना की लागत 317 करोड़ रुपए तय की गई है। अब नगला पैमा में डैम नहीं बल्कि बैराज बनेगा। हालांकि इसमें भी रबर के विशाल गुब्बारे प्रयोग किए जाएंगे।

योजना ताज बैराज के नाम से तैयार की जा रही है। यह बैराज ओखला और गोकुल बैराज जितना मजबूत होगा। यह चार लाख क्यूसिकपानी का दबाव झेल पाएगा।

इस बार यह योजना आगरा में यमुना के सौ साल के इतिहास के आधार तैयार की गई है। इसके अनुसार, यमुना में अधिकतम पानी 3.5 लाख क्यूसिक रहा है। भविष्य में ऐसी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए ताज बैराज को चार लाख क्यूसिक पानी के दबाव को झेलने के लिए तैयार किया जाएगा।

दूर होगा जल संकट

यमुना में ढाई मीटर तक तक पानी रुकने से न सिर्फ वाटर वर्क्स को भरपूर पानी उपलब्ध होगा बल्कि भूमिगत पानी के स्तर में भी सुधार होगा। ताजमहल के पार्श्व में नदी में सिल्ट की बजाय पानी दिखाई देगा। इससे स्मारक को भी लाभ होगा।

ताज बैराज का अलग से खंड बना दिया गया है। अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में कई एई और जेई कार्य करेंगे। अलग से स्टाफ भी रहेगा। ओखला स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय में अटैच अधिशासी अभियंता को यहां भेजा रहा है। यह कार्यालय प्रतापपुरा स्थित सिंचाई विभाग परिसर में ही खोला गया है।

ये भी जानें
380 मीटर लंबा होगा ताज बैराज
32 मीटर चौड़ा होगा प्रस्तावित बैराज
317 करोड़ रुपये की आएगी लागत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed