फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Barrage built in Smogr

समोगर में बनेगा बैराज

Thu, 12 Feb 2015 01:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 12 Feb 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
वर्षों से पेयजल की समस्या से जूझ रहे शहर को अब बड़ी राहत मिलने जा रही है। प्रदेश के सिंचाई एवं लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने आगरा में बैराज निर्माण का एलान कर दिया है। बुधवार को सूरसदन प्रेक्षागृह में आयोजित सपा कार्यकर्ता सम्मेलन में शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि बैराज निर्माण के सर्वे के लिए सरकार ने 50 लाख रुपये पहले ही जारी कर दिए थे, अब सर्वे के बाद तय हुआ कि एत्मादपुर के समोगर गांव में यमुना नदी पर बैराज का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही उटंगन, खारी आदि नदियों में चेकडैम बनाने की योजना को भी हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि यमुना नदी दिल्ली में मैली हो रही है। उत्तर प्रदेश में पानी की कमी नहीं है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ हुई बैठक में भी पानी के उचित प्रबंधन के लिए योजना बनाने के लिए कहा गया था। शिवपाल यादव ने कहा कि आगरा और मथुरा में पानी की कमी नहीं होने दी जाएगी। यमुना में अब तक 80 क्यूसेक गंगाजल मिलता था अब जरूरत के मुताबिक गंगाजल उपलब्ध होगा। आगरा को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने के लिए मुख्यमंत्री हजारों करोड़ रुपये दिए हैं। सपा सरकार आगरा को दुनिया का सबसे खूबसूरत शहर बनाने के लिए कटिबद्ध है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। कहा, लंबे संघर्ष के बाद सत्ता मिली तो पहले ही दिन सरकार ने वायदे पूरे किए। कन्या विद्याधन, लैपटाप, किसान बीमा की राशि बढ़ाकर पांच लाख रुपये की। दवाई, पढ़ाई और सिंचाई पर सर्वाधिक काम किया। ठंड और भूख से किसी की मौत नहीं हुई। हर तीन माह में ऐसी घोषणा की गई जिनका लाभ सीधे प्रदेश की जनता को मिला। सभा को राज्यमंत्री रामसकल गुर्जर, विधायक छोटे लाल वर्मा, रणजीत सुमन, शिवकुमार राठौर, जिला पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव ने भी संबोधित किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 .........
पूंजीपतियों की भीड़ लेकर विदेश जाते हैं मोदी
आगरा। सिंचाई मंत्री शिवपाल यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। कहा कि वे विदेशों में पूंजीपतियों और उनके पैसे से भीड़ लेकर विदेश जाते हैं। लोग पहले ही वहां पहुंच जाते हैं मोदी की जय जयकार करते हैं। उन्होंने वादे पूरे नहीं किए। क्या काला धन आया है, किसान को लाभ मिला है, बेरोजगारों को रोजगार मिला। नहीं, उल्टे उनकी गलत नीतियों से देश में खाद की कमी हो गई। हम पूरी दुनिया को चीनी खिला सकते हैं लेकिन केंद्र सरकार किसान को उचित गन्ना मूल्य देने के बजाए चीनी आयात करने में लगी है।  

...............
55 करोड़ की सड़कों का लोकार्पण
लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री शिवपाल यादव ने जिले की तकरीबन 5,490.27 लाख रुपये की सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इनमें मुख्य रूप से दक्षिणी बाईपास के चौड़ीकरण, खंदौली के गांव बांस सोना एवं रायपुरा के बीच करबन नदी पर पुल और संपर्क मार्ग, गांव नहर्रा एवं पिरौठा मार्ग पर करबन नदी पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण, शमसाबाद के चंदौरी गढ़ी थाना शंकरगढ़ी मार्ग का चौड़ीकरण, ठेरई से इनायतपुर तक सड़क चौड़ीकरण और बरौली अहीर के  तनौरा नूरपुर रोड, गोला कोठी पालीवाल होते हुए गढ़ी रामपाल तक की सड़क का निर्माण का लोकार्पण किया गया। राज्यमंत्री रामसकल गुर्जर ने बताया कि बाद कैबिनेट मंत्री ने शमसाबाद से फतेहाबाद मार्ग और फतेहाबाद से आगरा मार्ग के निर्माण को भी हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed