फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   barish

आसमान में छाए रहे बादले, सर्द हवाओं ने बढ़ाई गलन

Thu, 26 Nov 2020 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
barish
आकाश में छाए बादल - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ का असर मैनपुरी में भी रहा। बृहस्पतिवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। सर्द हवाओं के कारण लोग ठिठुरते नजर आए। दिन में भी धूप न निकलने से सर्दी से राहत नहीं मिली। दिन भर लोग गर्म कपड़ों के सहारे खुद को सर्दी से बचाने का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। सर्द हवाएं चलने और धूप न निकलने के कारण लोगों को सर्दी का अहसास भी अधिक हुआ। हाल ये रहा कि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। पूरे दिन लोग सर्दी से ठिठुरते रहे।
विज्ञापन

दिन में लोगों को धूप निकलने के बाद सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद थी। लेकिन पूरे दिन आसमान साफ न होने से धूप भी नहीं निकली। शाम को भी सर्दी का असर बना रहा। हालांकि वर्तमान में रबी फसलों के लिहाज से ये मौसम उपयुक्त माना जा रहा है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. विकास रंजन चौधरी ने बताया कि गेहूं और आलू दोनों ही फसलों में मौसम से फसलों को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

और गिरेगा तापमान
कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से जारी मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी तीन दिनों में मौसम और सर्द होगा। मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि 29 नवंबर तक न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है। वहीं आठ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार तक हवाएं चलती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed