फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   barish

दिन भर होती रही रिमझिम बारिश, खिले चेहरे

Sun, 23 Aug 2020 06:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
barish
मैनपुरी। मौसम की मेहरबानी रविवार को भी जारी रही। सुबह से ही आसमान में छाए बादलों के साथ ही रिमझिम बारिश शुरू हो गई। पूरा दिन रुक-रुककर बारिश होती रही। इसके चलते गर्मी का अहसास न के बराबर रहा। लोगों के चेहरे भी इस राहत के चलते खिले नजर आए।
विज्ञापन

बीते पूरे सप्ताह लोगों को गर्मी से परेशान नहीं होना पड़ा। कभी बादल छाए रहने से तो कभी बारिश से तापमान सामान्य ही रहा। शनिवार शाम को बारिश के बाद चली हवाओं ने लोगों को राहत दिलाई थी। अधिकतम तापमान इसके चलते 31 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था। रविवार को भी सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे।
विज्ञापन

दिन में कई बार रिमझिम बारिश के चलते मौसम और भी ठंडा हो गया। अधिकतम तापमान रविवार को जहां 30 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन भर ठंडे मौसम के चलते लोगों के चेहरे खिले नजर आए। बिजली विभाग ने भी मौसम ठंडा होने के बाद राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ओर इससे जहां विद्युत उपकरणों पर लोड कम हो गया है तो वहीं धूप न निकलने से उपकरणों का तापमान भी सामान्य है। इसके चलते फॉल्ट और उपकरण फुंकने की समस्या से राहत मिली है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अभी 26 अगस्त तक मौसम सुहावना रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed