{"_id":"677d66c4902eddb42d076bfe","slug":"bareilly-cricket-team-became-champion-by-defeating-kasganj-kasganj-news-c-175-1-kas1002-126158-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कासगंज को हराकर बरेली क्रिकेट टीम बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कासगंज को हराकर बरेली क्रिकेट टीम बनी चैंपियन
Tue, 07 Jan 2025 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 07 Jan 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। कासगंज टी-20 अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार को समापन हुआ। इसमें बरेली क्रिकेट की टीम ने कासगंज टीम को 24 रन से फाइनल में हराकर जीत हासिल की है। विजेता-उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
फाइनल मैच बरेली स्टेडियम टीम और कासगंज क्रिकेट अकेडमी के बीच हुआ। बरेली क्रिकेट स्टेडियम की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की निर्णय लिया। टीम ने 20 ओवर में कासगंज क्रिकेट अकेडमी को 127 रन का लक्ष्य दिया। बरेली की टीम की तरफ से शिवांशु पांडे ने 72 रन बनाए। वहीं शाकिब गाजी और एकांश झंवर ने चार-चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कासगंज क्रिकेट अकेडमी की टीम ने मात्र 103 रन पर ऑलआउट हो गई। इसमें एकांश झंवर ने सर्वाधिक 30 रन बनाए। जबकि गेंदबाज हर्ष श्रीवास्तव ने चार विकेट लिए। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जाहिदा सुल्तान, राजवीर सिंह साहू ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। कासगंज अकेडमी के कोच अखिल दीक्षित, अजहर वेग, मौसिम निजामी, हिमांशू माहेश्वरी, नवीन चतुर्वेदी, शाहिद सैफी, फरवेज अख्तर, अंकित यादव, सचिन शर्मा आदि मौजूद रहे।