फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Crime News Dancer from Ghaziabad Held Captive assaulted for 3 Days in Agra Flat Couple Arrested

Agra Crime News: 'मुझे बांधकर रातभर दरिंदगी की...' फ्लैट में डांसर से हैवानियत, बताई उस रात की कहानी

Sun, 13 Oct 2024 10:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 13 Oct 2024 10:39 AM IST
सार

UP Agra News in Hindi: आगरा में आई गाजियाबाद की डांसर ने इवेंट कंपनी के संचालक द्वारा की गई दरिंदगी की कहानी बताई। पीड़िता ने बताया कि तीन दिन तक उसे बंधक बनाकर रखा गया। उसने कार्यक्रम में प्रस्तुति के बहाने बुलाया था।  

 

विज्ञापन
UP Crime News Dancer from Ghaziabad Held Captive assaulted for 3 Days in Agra Flat Couple Arrested
मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगरा के ताजगंज स्थित राजकमल अपार्टमेंट के एक फ्लैट में गाजियाबाद की नृत्यांगना (डांसर) को 3 दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। पीड़िता किसी तरह भागकर ताजगंज थाने पहुंची। आरोपी की पत्नी ने भी वारदात में साथ दिया। पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन



 

गाजियाबाद की युवती शुक्रवार रात को ताजगंज थाने पहुंची। वह बहुत घबराई थी। बताया कि वह क्लब डांसर है। आगरा के विनय गुप्ता इवेंट कंपनी चलाते हैं। उन्होंने उनके मैनेजर से संपर्क कर आगरा में डांस प्रोग्राम के लिए बुलाया था। वह 8 अक्तूबर को आगरा आई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

विनय गुप्ता उसे अपने साथ फ्लैट पर ले गए। वहां उनकी पत्नी मीरा भी मौजूद थीं। मीरा ने चाय बनाकर दी। चाय में कुछ नशीला पदार्थ मिलाया गया था, पीने के बाद वह बेहोश हो गई। जब होश आया तो कमरे में कैद थी। विनय गुप्ता ने 3 दिन दुष्कर्म किया। उससे कहा कि देह व्यापार में सहयोग करे। ग्राहक आएंगे तो जल्द करोड़पति हो जाएगी। शुक्रवार की रात को वह बहाना बनाकर फ्लैट से भाग निकली।


 
विज्ञापन

एसीपी ताजगंज सैयद अरीब अहमद ने बताया कि फ्लैट नंबर 107 से विनय गुप्ता और उसकी पत्नी मीरा को पकड़ा गया। विनय मूलरूप से नूरी दरवाजा का रहने वाला है। छानबीन में पता चला कि वह देह व्यापार में लिप्त है। फ्लैट में इसी तरह युवतियों को बुलाकर देह व्यापार कराया जाता था। वह देह व्यापार के लिए तैयार नहीं हुई तो उसे बंधक बना लिया था। पुलिस ने दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी, जहरखुरानी आदि धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

 

दिया लालच, धमकाया भी
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी लगातार देह व्यापार के लिए गैंग में शामिल होने का दबाव डाल रहा था। लालच भी दिया। बात नहीं मानने पर हत्या की धमकी दी। वह सहम गई, समझ में कुछ नहीं आ रहा था। पुलिस ने बताया कि पुराने रेड लाइट एरिया बसई के पास ही अपार्टमेंट है। कुछ अन्य फ्लैट में भी अनैतिक गतिविधियों की शिकायत मिली है। निगरानी की जा रही है।

 

बालकनी से कूदी थी युवती
राजकमल अपार्टमेंट के फ्लैट में पुलिस की दबिश के बाद युवती बॉलकनी से कूदकर थाने पहुंची थी। चर्चा है कि वह पुलिस की गाड़ी देखकर नीचे कूद गई थी। हालांकि पुलिस ने इससे इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed