फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bar Council suspended Bar Association President and Secretary Mathura

Mathura: 1200 अधिवक्ताओं के निष्कासन पर बार एसोसिएशन का बड़ा फैसला, इन पर गिरी गाज

Fri, 12 Aug 2022 12:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 12 Aug 2022 12:07 AM IST
सार

 बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश का आदेश जिला जज के माध्यम से बार एसोसिएशन कार्यालय को मिला। निलंबित के साथ ही दोनों को दस वर्ष तक बार काउंसिल के निगरानी में रहने की बात कही गई।

विज्ञापन
Bar Council suspended Bar Association President and Secretary Mathura
जिला एवं सत्र न्यायालय मथुरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में 1200 अधिवक्ताओं के निष्कासन करने सहित कई मामलों में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजीत तेहरिया और सचिव सतेंद्र परिहार हो एक वर्ष के लिए निलंबित कर दिया है। बार काउंसिल के आदेश की प्रति जिला जज राजीव भारती के माध्यम से बार एसोसिएशन कार्यालय को रिसीव कराई। 

विज्ञापन


बुधवार को बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश का आदेश जिला जज के माध्यम से बार एसोसिएशन कार्यालय को मिला। निलंबित के साथ ही दोनों को दस वर्ष तक बार काउंसिल के निगरानी में रहने की बात कही गई। इस पत्र के प्राप्त होते ही बार के अध्यक्ष और सचिव सन्न रह गए। पत्र में कहा गया कि बार एसोसिएशन मथुरा के सदस्यों द्वारा हस्ताक्षरित एक शिकायत के आधार पर मामले की बार काउंसिल ऑफ  उत्तर प्रदेश की विशेष समिति ने सुनवाई की है। बार एसोसिएशन मथुरा ने लगभग 1200 अधिवक्ताओं को निष्कासित कर दिया है, जिसका कोई आधार नहीं है। 
विज्ञापन


2021 में बार एसोसिएशन मथुरा के चुनावों में वोटों की व्यापक हेराफेरी का आरोप भी लगाया गया है। कुल 2527 वोटों में से अध्यक्ष को 2619 वोट और सचिव को 2622 वोट मिले। स्पष्ट है कि प्राप्त हुए इन मतों के आंकड़े कुल डाले गए मतों से अधिक हैं। इस  संबंध बार सचिव सतेंद्र परिहार ने बताया कि उन्हें यह पत्र फर्जी लग रहा है। उनके पास इस प्रकार की कोई सूचना नहीं है। उपाध्यक्ष सर्वेश शर्मा ने बताया कि अध्यक्ष और सचिव के निलंबन की प्रति जिला जज के यहां से उन्हें प्राप्त हुई है। 3 सितंबर तक बार का कार्यकाल है। उसके बाद बार के हितों के अनुकूल कार्य किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें इन मुद्दों को लेकर बार के पूर्व सचिव राज कुमार उपाध्याय ने तीन दिन तक आमरण अनशन भी किया। उन्हें आश्वासन तो दिया लेकिन नियमित प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ताओं को अभी तक वापस नहीं लिया है। शिकायतकर्ता अधिवक्ता सिद्धार्थ चतुर्वेदी संस्थापक संरक्षक अधिवक्ता जागरूक मंच ने बताया कि उन्होंने नवंबर 2021 में शिकायत की थी। बार काउंसिल चेयरमैन को उन्होंने सैकड़ों अधिवक्ताओें के हस्ताक्षर युक्त शिकायती पत्र दिया था। मेरी शिकायत की जानकारी लगने पर मुझे दबाव में लेने का प्रयास भी किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed