{"_id":"5fdcead58ebc3ec14b28b24b","slug":"bar-association-mainpuri-news-agr472569480","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदस्यता शुल्क 21 दिसंबर तक जमा होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदस्यता शुल्क 21 दिसंबर तक जमा होगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। मैनपुरी बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चुनाव में मतदान करने के लिए एसोसिएशन के सदस्यों ने सदस्यता शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 21 दिसंबर कर दी है। सदस्यता शुल्क जमा करने वाले वकील ही मतदान में भाग ले सकेंगे।
मैनपुरी बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए कई सदस्य अंतिम तिथि 18 दिसंबर तक सदस्यता शुल्क जमा नहीं कर पाए हैं। एसोसिएशन के सदस्यों की मांग पर एसोसिएशन केे अध्यक्ष अजय कृष्ण पांडेय ने सदस्यता शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 21 दिसंबर कर दी है। इस संबंध में एसोसिएशन के सभागार के नोटिस बोर्ड सहित दीवानी परिसर के सार्वजनिक स्थानों पर सदस्यता शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि के संबंध में सूचना चस्पा कराई गई है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया सदस्यता शुल्क जमा करने वाले वकील ही मतदान में भाग ले सकेंगे। बार एसोसिएशन के सभागार में ही अगले सप्ताह एसोसिएशन के वार्षिक बजट संबंधी बैठक होगी। साधारण सभा की बैठक में आम बजट को एसोसिएशन के सदस्यों से पास कराया जाएगा। उसके बाद साधारण सभा की बेठक में ही चुनाव अधिकारियों का चयन किया जाएगा। चुनाव अधिकारी ही एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव का कार्यक्रम घोषित करेंगे।