{"_id":"603d2c318ebc3ed8312d325f","slug":"bar-association-election-mainpuri-news-agr4827290182","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में नामांकन करने वाले 42 उम्मीदवारों की सूची चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में नामांकन करने वाले 42 उम्मीदवारों की सूची चस्पा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जनपद के बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए 42 उम्मीदवारों की सूची सोमवार को प्रकाशित कर दी गई। पांच मार्च को नामांकन पत्रों को वापसी के बाद अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। 23 मार्च को बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों के लिए चुनाव होने हैं।
मैनपुरी बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच के बाद सोमवार को उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित की गई। मुख्य चुनाव अधिकारी भुवन चतुर्वेदी, श्रीकृष्ण मिश्रा, दर्शन लाल राठौर, प्रभात चतुर्वेदी ने उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दिया। अध्यक्ष पद पर छह, सचिव पद पर सात, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चार, उपाध्यक्ष पद पर तीन, महिला उपाध्यक्ष पद पर एक, कोषाध्यक्ष पद पर चार, सह सचिव पुस्तकालय पद पर दो, सह सचिव सूचना प्रसारण पद पर दो, सदस्य कार्यकारिणी पद पर 14 उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित की गई है।
मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया की 3 से 5 मार्च तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। पांच मार्च को उम्मीदवारों की अंतिम सूची का प्रकाशित की जाएगी। 23 मार्च को विभिन्न पदों के लिए हुए मतदान की गणना कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। एक अप्रैल को बार एसोसिएशन के सभागार में पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह होगा।