{"_id":"696d4edbcab5c2cbbe0c9eef","slug":"banners-of-nagar-narak-colony-were-put-up-in-the-colony-agra-news-c-364-1-ag11010-123936-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कॉलोनी में लगाए ‘नगर नरक कॉलोनी’ के बैनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कॉलोनी में लगाए ‘नगर नरक कॉलोनी’ के बैनर
Mon, 19 Jan 2026 02:51 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 19 Jan 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
पवन विहार कॉलोनी में नगर नरक निगम के लगाए पोस्टर
आगरा। आगरा जलेसर रोड पर पवन विहार कॉलोनी के निवासियों ने रास्ते पर जलभराव और गंदगी की समस्या से परेशान होकर कॉलोनी में जगह-जगह नगर नरक कॉलोनी के पोस्टर लगाएं हैं। इसमें नगर नरक कॉलोनी में सांसद, विधायक और मेयर के स्वागत का स्लोगन लिखा है।
कॉलोनी निवासी इमरान खान ने बताया कि कि कॉलोनी में आने के लिए तीन रास्ते हैं। कई वर्षों से सड़क टूटी है। जल निकासी की व्यवस्था नहीं है। रास्ते में कीचड़ रहता है। बुजुर्ग और बच्चे परेशान होते हैं। सफाई के लिए कोई कर्मी नहीं आता है। सभी जनप्रतिनिधियों से शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है।