फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Banned medicines seized from hawkers and pharmacies were found to be fake

गजब का खेल: हॉकर और फार्मेसी से जो प्रतिबंधित दवाएं की गईं जब्त, वो मिलीं नकली

Fri, 20 Oct 2023 12:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 20 Oct 2023 12:28 PM IST
सार

टेढ़ी बगिया स्थित फार्मेसी और खेरिया मोड से पकड़े गए हॉकर के पास से जो दवाएं जब्त की गईं थीं, वो जांच में नकली निकलीं। 
 

विज्ञापन
Banned medicines seized from hawkers and pharmacies were found to be fake
दवाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के टेढ़ी बगिया स्थित सनबैक्स फार्मेसी और खेरिया मोड से पकड़े गए हॉकर के पास से जब्त दवाएं जांच में नकली निकली हैं। औषधि विभाग ने प्रतिबंधित दवाओं को जांच के लिए भेजा था। इसमें 9 नमूनों में से 7 फेल हुए हैं। संचालक और हॉकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है। इसके संचालक ने औषधि निरीक्षकों पर वसूली के लिए झूठा मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाते हुए शिकायत भी की थी।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि 26 जुलाई को खेरिया मोड़ चौराहे से दवाओं से भरा बैग के साथ हॉकर हाशिम को पकड़ा था। बैग से अल्प्राजोलम की 3540 टैबलेट मिली थीं। इसने ये दवाएं टेढ़ी बगिया के सनबैक्स फार्मेसी से खरीदने की बात कही। यहां जांच में मेडिकल स्टोर से 28 हजार रुपये की 9 तरह की दवाएं जब्त की थीं। हॉकर के बैग से जब्त दवाओं की कीमत 98 हजार रुपये थी। इन दोनों से जब्त दवाओं में से 9 के नमूने लिए थे, जिसमें से 7 नकली मिले हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  यूपी: अमरूद और चाय की हरी पत्तियों के अर्क से कैंसर का खतरा होगा कम, यहां किया जा रहा शोध
विज्ञापन
विज्ञापन



औषधि निरीक्षकों पर वसूली का लगा था आरोप
सनबैक्स फार्मेसी के संचालक समालुद्दीन उर्फ सादिक ने औषधि निरीक्षक नवनीत कुमार और कपिल शर्मा पर वसूली के लिए फंसाने का आरोप लगाया था। समालुद्दीन का आरोप था कि औषधि निरीक्षक ने मेडिकल स्टोर में घुसते ही सीसीटीवी कैमरे बंद करा दिए। बैग से निकालकर प्रतिबंधित दवाएं मेडिकल स्टोर में रख दीं और झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दोनों औषधि निरीक्षक कैमरे बंद कराते और दवाएं रखते भी दिख रहे हैं। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग भी की है।

ये भी पढ़ें -  दामाद की हत्या: कलेक्ट्रेट बार के अध्यक्ष हैं ससुर, पत्नी और साला भी नामजद; कॉल डिटेल से सुराग तलाश रही पुलिस

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed