फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   banks will closed for four days in september employee goes on strike

जल्द निपटा लें बैंक संबंधी कार्य, हड़ताल पर जाएंगे कर्मचारी, लेनदेन करना है तो बस इतना समय

Mon, 23 Sep 2019 05:09 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 23 Sep 2019 05:09 PM IST
विज्ञापन
banks will closed for four days in september employee goes on strike
सांकेतिक तस्वीर
आपको बैंक संबंधी कार्य निपटाना है तो इसके लिए दो दिन का मौका है। उसके बाद चार दिन बैंकें बंद रहेंगी। इनमें से दो दिन बैंक कर्मियों की हड़ताल है जबकि दो दिन अवकाश की बजह से बैंकें नहीं खुलेंगी। जिसका असर बैंक कारोबार पर पड़ेगा।
विज्ञापन


जिले में 93 बैंकें शाखाएं संचालित हैं। इस बार इन सभी शाखाओं की बैंक कर्मियों की यूनियनें एक साथ हड़ताल पर जा रही हैं। 26 सितंबर से बैंक कर्मी, वेतन वृद्घि की मांग, बैंक शाखाओं के विलय के विरोध सहित अन्य मांगों को लेकर एक साथ हड़ताल पर जा रहे हैं। दो दिन तक उनकी हड़ताल रहेगी। 
विज्ञापन


इसके बाद बैंक में माह के चौथे शनिवार और अगले दिन रविवार का अवकाश रहेगा। जिससे एक साथ चार दिन तक बैंक शाखाओं में ताले लटके रहेंगे। 30 सितंबर को बैंक शाखाएं खुल तो जांएगी, लेकिन इस दिन छमाही लेखाबंदी है। चार दिन के अवकाश के बाद बैंक खुलने पर भीड़ भी रहेगी, जिससे लेनेदेन में भी दिक्कत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बैंक शाखाओं के बंद होने की स्थिति में एटीएम सेवा पर असर पड़ सकता है। एटीएम में अधिकतम दो दिन के लिए ही धन रिजर्व किया जाता है। चार दिन तक बैंक बंद होने की स्थिति में इन पर दबाव बढ़ेगा, जिससे धन निकासी में समस्या आ सकती है।

चार दिन बैंक बंद रहने का असर व्यावसायिक गतिविधियों पर भी पड़ेगा। जो कारोबारी 25 सिंतबर को अपने चैक लगाएंगे वे चार दिन के लिए अटक जाएंगे। इसके साथ ही आरटीजीएस, नेफ्ट बैंकिंग से भी भुगतान नहीं हो सकेगा, जिससे कारोबार पर असर पड़ेगा। 

कर्मियों का ढाई साल से वेतन नहीं बढ़ाया गया है। इसके अलावा बैंक कर्मियों की अन्य मांगे भी है, जिससे चलते सभी संवर्ग के कर्मी एक साथ हड़ताल पर जा रहे हैं। हड़ताल के बाद दो दिन अवकाश भी हैं, जिससे बैंक कामकाज पर असर होगा। -महेश प्रकाश एलडीएम 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed