फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Banks opened after two days, crowd gathered

दो दिन बाद खुली बैंकें, उमड़ी भीड़

Sat, 18 Dec 2021 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Banks opened after two days, crowd gathered
कासगंज एसबीआई में लगी ग्राहकों की कतारें - फोटो : KASGANJ
कासगंज। बैंक कर्मियों की दो दिन की हड़ताल समाप्त हो जाने के बाद शनिवार को बैंक खुल गए। बैंकों के खुल जाने से ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिससे बैंक शाखाओं में लंबी कतारें लग गईं। ग्राहकों को अपना काम काज निपटाने के लिए काफी इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

दो दिन की हड़ताल के बाद जिले की 98 बैंक शाखाओं के ताले खुल गए, लेकिन रविवार को साप्ताहिक अवकाश को देखते हुए लोगों ने शनिवार को ही अपने बैंक संबंधी काम काज निपटाने को प्राथमिकता दी। जिससे बैंक खुलने के साथ ही ग्राहकों की भीड़ लगने लगी। ग्राहकों ने बैंकों में पहुंच कर धन निकासी, जमा आदि के कार्य निपटाए। बड़ी संख्या में लोगों ने अपने चेक भी क्लीयरेंस के लिए बैंक में जमा किए तो कारोबारियों ने आरटीजेएस, नेफ्ट बैंकिंग के माध्यम से धन भेजने की व्यवस्था की ताकि उनका माल आ सके। दोपहर 2 बजे तक बैंकों में काफी भीड़ बनी रही।
विज्ञापन

एटीएम पर लगी कतारें
कासगंज। बैंक शाखाओं के खुलने के साथ ही एटीएम में भी धन की व्यवस्था कर दी गई, जिससे कार्डधारकों ने राहत ली। दो दिन से धन के लिए परेशान लोगों ने एटीएम पर पहुंचकर धन की निकासी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed