फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Banke Bihari temple will be overhauling in Vandhvan

वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर का होगा जीर्णोद्धार, जुलाई तक कॉरीडोर का प्रथम तल होगा तैयार

Wed, 29 May 2019 10:20 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 29 May 2019 10:20 AM IST
विज्ञापन
Banke Bihari temple will be overhauling in Vandhvan
बांकेबिहारी मंदिर वृंदावन - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर परिसर में बने रहे विशाल हॉल का निरीक्षण करने के बाद मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर जिला जज अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को मोहन बाग में बैठक हुई। इसमें ठाकुर बांकेबिहारी का मुख्य मंदिर का जीर्णोद्धार के काम के बारे में भी बताया गया। 
विज्ञापन


प्रदेश के गृह विभाग के ओएसडी एके सिंह ने बताया कि बांकेबिहारी मंदिर परिसर में मंदिर की गरिमा के अनुरूप भव्य एवं विशाल कॉरीडोर का निर्माण किया जा रहा है। कार्यदायी संस्थान राजकीय निर्माण द्वारा पाइलिंग का कार्य पूर्ण कर लिया है। 
विज्ञापन


पाइल्स भूकंपरोधी और सुरक्षित बनाए गए हैं। इस का निर्माण कार्य हजार साल को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। मिट्टी निकलने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। उम्मीद है कि जुलाई में प्रथम तल बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य मंदिर का होगा जीर्णोद्धार

उन्होंने बताया कि इसके बाद दूसरा कार्य ठाकुर बांकेबिहारी का मुख्य मंदिर का जीर्णोद्धार करना है। मंदिर करीब 1870 में बनकर तैयार हुआ था। प्राचीन होने के कारण इसका प्राकृतिक क्षरण हुआ है। पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग से जुड़ी कार्यदायी संस्था इंटेक इस कार्य की वैज्ञानिक अध्ययन करेगी। 

इस पर विचार करने के बाद ही जीर्णोद्धार का कार्य किया जाएगा। इसमें यह भी ध्यान रखा जाएगा कि भक्तों को प्रभु दर्शन में किसी तरह की अड़चन न होने पाए। बैठक में एडीजे राजीव भारती, सीजेएम संजय यादव, सिविल जज एवं बांकेबिहारी मंदिर के प्रभारी शैलेन्द्र वर्मा, मंदिर के प्रबंधक मुनीश कुमार, आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed