फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Banke Bihari Temple Crowd Of Devotees Gathered Even In Scorching Heat

Banke Bihari Temple: बांके बिहारी के दर्शन को उमड़ा सैलाब, गलियों में लगी कतार...भीषण गर्मी में भी न रुके कदम

Sat, 25 May 2024 12:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 25 May 2024 12:43 PM IST
सार

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के शुक्रवार की सुबह पट खुलने से पहले ही हजारों श्रद्धालु मंदिर के बाहर पहुंच गए। श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी ज्यादा थी कि लाइन लंबी होती चली गई। 
 

विज्ञापन
Banke Bihari Temple Crowd Of Devotees Gathered Even In Scorching Heat
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन के ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में शुक्रवार सुबह जहां सूर्य की तपिश जला रही थी, तो वहीं बिहारी जी के दर्शन करना का उत्साह लोगों में छाया हुआ दिखाई दिया। गर्मी की परवाह न कर अपने आराध्य के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर की ओर बढ़ती दिखाई दी। 
विज्ञापन


वीकेंड के पहले दिन शनिवार को ठाकुर श्री बांकेबिहारीजी मंदिर में उमड़ी भीड़ में चाहे बुजुर्ग हो या फिर महिलाएं और बच्चे अपने आराध्य की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे। सुबह से मंदिर की तरफ जाने वाले हर गली हो या फिर मार्ग में जगह जगह भक्तों की भीड़ से अटे पड़े थे। मंदिर प्रबंध कमेटी ने गर्मी से श्रद्धालुओं के पैर न झुलसे, इसके लिए कारपेट तक बिछाया था।
विज्ञापन


भीड़ को संभालने के लिए चप्पे चप्पे पुलिस के जवान मुस्तैद दिखे, वहीं मंदिर परिसर में सुरक्षा गार्ड मोर्चा संभाले हुए थे। इसके चलते जगह-जगह जाम के हालत भी बने रहे। लंबी-लंबी वाहनों की कतारों को खुलवाने के लिए पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के जवान भी जहमत उठाते नहीं दिखे। जाम में फंसे श्रद्धालु कोसते हुए नजर आए। यह नजारा दोपहर तक बदस्तूर जारी रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed