फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mathura: बांकेबिहारी मंदिर में बिगड़ी महिला की हालत, पति गिड़गिड़ाता रहा, सुरक्षा गार्ड समझते रहे मजाक

Sun, 16 Oct 2022 12:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 16 Oct 2022 12:43 PM IST
सार

उपचार के बाद विनीता के पति सुबोध शर्मा उनको ढूंढते-ढूंढते एक नंबर गेट पर आए और उन्होंने बताया की पत्नी की यह हालत मंदिर के अंदर तैनात सुरक्षा गार्ड की वजह से हुई है, जिसने हम को धक्का दे दे कर अलग-अलग कर दिया था।  

विज्ञापन
Banke Bihari Temple condition of woman deteriorated due to pressure of crowd in Banke Bihari temple Mathura
महिला को संभालता हुआ पति - फोटो : अमर उजाला
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में रविवार को भक्तों की भीड़ का दबाव बढ़ने से महिला श्रद्धालु की अचानक हालात बिगड़ गई। महिला के पति को जब इसकी जानकारी हुई तो उसके होश उड़ गए। उसने वहां तैनात सुरक्षा गार्डों से वहां से निकालने के लिए कहा, लेकिन सुरक्षा गार्ड ने उसकी कोई बात नहीं सुनी। गेट नंबर एक पर पहुंची महिला की हालत खराब देख वहां तैनात पुलिसकर्मी सुरक्षा गार्ड और स्वास्थ्य कर्मियों ने महिला श्रद्धालु को स्ट्रेचर पर लिटाकर ले गए। उपचार के बाद महिला की हालत में सुधार है। 


ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में आरती दर्शनों के समय भीड़ के दबाव के कारण विनीता पत्नी सुबोध शर्मा निवासी महोली रोड मथुरा की मंदिर के अंदर अचानक तबीयत खराब हो गई। तबीयत खराब होने के दौरान जब सुबोध शर्मा ने सुरक्षा गार्ड से कहा कि उसकी पत्नी की तबीयत खराब हो गई है, उसे यहां से निकल जाने दो, तो सुरक्षा गार्ड ने बाहर निकालने से साफ मना कर दिया और कह दिया ज्यादा नाटक मत करो।
 
Banke Bihari Temple condition of woman deteriorated due to pressure of crowd in Banke Bihari temple Mathura
महिला - फोटो : अमर उजाला
सुबोध शर्मा और उनकी पत्नी विनीता देवी भीड़ में आपस में बिछड़ गए और पत्नी की गेट नंबर-1 पर आते-आते तबीयत खराब हो गई।
Banke Bihari Temple condition of woman deteriorated due to pressure of crowd in Banke Bihari temple Mathura
महिला - फोटो : अमर उजाला
आनन-फानन में वहां तैनात पुलिसकर्मी सुरक्षा गार्ड और स्वास्थ्य कर्मियों ने विनीता देवी को स्ट्रेचर पर लिटाया और स्वास्थ्य कर्मियों ने तुरंत विनीता देवी का उपचार चालू करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Banke Bihari Temple condition of woman deteriorated due to pressure of crowd in Banke Bihari temple Mathura
महिला को संभालती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
 विनीता  के साथ उनका 3 साल का बेटा भी था। बच्चा अपनी मां की तबीयत खराब होते देख घबराने लगा और रोने लगा। 

 

विज्ञापन
Banke Bihari Temple condition of woman deteriorated due to pressure of crowd in Banke Bihari temple Mathura
महिला का उपचार करती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
उपचार के बाद विनीता के पति सुबोध शर्मा उनको ढूंढते-ढूंढते एक नंबर गेट पर आए और उन्होंने बताया की पत्नी की यह हालत मंदिर के अंदर तैनात सुरक्षा गार्ड की वजह से हुई है, जिसने हम को धक्का दे दे कर अलग-अलग कर दिया। पत्नी भीड़ में दब गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने विनीता की डायबिटीज चेक की और ऑक्सीजन लगाई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed