फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्र पर हमला: शुभम से माता-पिता ने की फोन पर बात, जाना हाल

Sun, 16 Oct 2022 10:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 16 Oct 2022 10:18 AM IST
विज्ञापन
Attack on Indian student in Australia Parents talked to Shubham on phone
छात्र शुभम गर्ग - फोटो : अमर उजाला
ऑस्ट्रेलिया में हमले में घायल शोध छात्र शुभम गर्ग की हालत स्थिर है। उसने शनिवार को होश में आने पर फोन पर माता-पिता से कुछ देर के लिए बात की। परिजन ने उसका हालचाल पूछा। उधर, भाई रोहित वीजा बनने के बाद उसके पास जाने की तैयारी कर रहा है। आज वह टिकट कराएगा। सोमवार रात को वह ऑस्ट्रेलिया जा सकता है। 


किरावली की पैठ गली निवासी शुभम गर्ग (28) आस्ट्रेलिया में शोधार्थी है। उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया था। वह अस्पताल में भर्ती है। सिडनी की पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। उस पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया गया है। घायल शुभम की हालत स्थिर है। परिजन ने उससे फोन पर बातचीत की। पिता राम निवास ने बताया कि शुभम ने फोन पर बात की थी। वह ज्यादा कुछ नहीं बोला। एक मिनट बाद ही फोन कट गया। पिता का कहना है कि समाज के लोगों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। वह उनकी संवेदनाओं का सम्मान करते हैं। 
Attack on Indian student in Australia Parents talked to Shubham on phone
शुभम गर्ग का परिवार - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने उनसे चंदा करने की बात कही। मगर, उन्होंने उनसे यही कहा कि चंदा करने की जरूरत नहीं है। वह जरूरत पड़ने पर हर संभव मदद लेंगे। वह सरकारी खर्च पर ही बेटे के पास जाना चाहते हैं। शुभम का भाई रोहित दिल्ली से जयपुर चला गया है। वह हवाई टिकट के लिए आज आवेदन करेगा। अनुमान है कि उसे सोमवार की टिकट मिल सकती है। 
Attack on Indian student in Australia Parents talked to Shubham on phone
शुभम गर्ग के पिता से बात करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

स्कॉलरशिप पर विदेश गया था शुभम

रामनिवास गर्ग बिल्डिंग मेटेरियल का काम करते हैं। वह बेटे शुभम की हालत को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने बताया कि बेटे ने इंटरमीडिएट करने के बाद गाजियाबाद से बीटेक किया। इसके बाद उसने मद्रास में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में एमएस करने के लिए आईआईटी में प्रवेश लिया। वर्ष 2020 में पढ़ाई पूरी करने के बाद घर आ गया। वह छात्रवृत्ति मिलने पर ऑस्ट्रेलिया पीएचडी करने के लिए गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Attack on Indian student in Australia Parents talked to Shubham on phone
शुभम गर्ग का परिवार - फोटो : अमर उजाला

छह अक्तूबर को मिली जानकारी

वह एक सितंबर को वहां पहुंचा। छह अक्तूबर को उस पर हमला कर दिया गया। उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उसके तीन आपरेशन हो चुके हैं। मगर, संक्रमण कम नहीं हो रहा है। इससे बेटे की चिंता सता रही है। उसके जबड़े में चोट लगी है। वह ठीक से बोल नहीं पा रहा है। बेटे से घरवालों ने बात की। बेटे की हालत देखकर वो रोने लगते हैं।
 
विज्ञापन
Attack on Indian student in Australia Parents talked to Shubham on phone
परिवार से मिले विधायक चौधरी बाबूलाल - फोटो : अमर उजाला

विधायक ने की जिलाधिकारी से बात 

शनिवार को विधायक बाबूलाल ने पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने उन्हें बताया कि वीजा एक वर्ष के लिए बन गया है। ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए टिकट की प्रक्रिया चल रही है। वहीं आगरा से समाजसेवी आलोक अग्रवाल ने भी किरावली पहुंचकर पीड़ित परिवार से घायल बेटे का हाल जाना। उन्होंने बताया कि एनआरआई योगेश खट्टा और अनुज से उन्होंने बात की है। शुभम के छोटे भाई रोहित को वो लोग एयरपोर्ट पर रिसीव कर लेंगे। विधायक के साथ सुंदर लाल बंसल, छीतर बंसल, तनुज सिंघल, पवन इंदौलिया, नवीन सिकरवार भी शामिल रहे। वहीं, एसडीएम किरावली अनिल कुमार सिंह ने भी शुभम के पिता से मिलकर मदद का भरोसा दिलाया। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed