फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Banke Bihari Corridor: ancient form of the temple will be destroyed local people announced suicide

बांकेबिहारी कॉरिडोर: मंदिर का प्राचीन स्वरूप होगा खत्म...क्षेत्रीय लोगों ने किया ये एलान; दिया ज्ञापन

Thu, 11 Jul 2024 10:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 11 Jul 2024 10:20 PM IST
सार

बांके बिहारी मंदिर पर कॉरिडोर बनने से मंदिर का प्राचीन स्वरूप बदल जाएगा। इसे लेकर लोगों ने प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार को कॉरिडोर के विरोध में ज्ञापन सौंपा।
 

विज्ञापन
Banke Bihari Corridor: ancient form of the temple will be destroyed local people announced suicide
बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर का जायजा लेने बुधवार को आए प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार को कॉरिडोर के विरोध में पीड़ितों ने ज्ञापन सौंपा। इन सभी ने कॉरिडोर बनने से प्राचीन स्वरूप खत्म होने की बात कही।
विज्ञापन


ज्ञापन सौंपते हुए प्रतिनिधिमंडल ने सुझाव दिया कि बिना कॉरिडोर बनाए ही समस्या का निपटारा किया जा सकता है। वर्तमान में बिहारीजी मंदिर में लगभग 800 वर्गगज जमीन खाली पड़ी है, जिसका कोई सदुपयोग दर्शनार्थियों के निमित्त नहीं किया जा रहा है। यदि इस खाली जमीन का सदुपयोग किया जाए तो कॉरिडोर बनाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। ऐसा करके प्राचीन स्वरूप और कुंज गलियों को तोड़ने से भी बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन


पीड़ितों ने बताया कि पिछले दो साल से स्थानीय शासन-प्रशासन का ध्यान बिहारी मंदिर की व्यवस्था सुधारने में कम और कॉरिडोर बनाने में ज्यादा है। बिहारी जी मंदिर में यदि तिरुपति बालाजी, खाटूश्यामजी, श्रीनाथजी आदि जगप्रसिद्ध मंदिरों की तरह ऑनलाइन या लाइन लगाकर दर्शन करने की व्यवस्था की जाए तो कॉरिडोर बनाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। कॉरिडोर बनाने में यदि सरकार अपनी मनमानी करती है तो हम पीड़ितों के सामने आत्महत्या करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा। ज्ञापन देने वालों में सोहन लाल मिश्र, राजेश कृष्ण शर्मा, दीपक पाराशर, सुमित मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed