फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bank worker defames wife by making fake Facebook ID in agra

यूपी: पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए बैंक कर्मी ने रची खौफनाक साजिश, फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर किया घिनौना काम

Wed, 07 Jul 2021 10:28 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 07 Jul 2021 10:28 PM IST
सार

अलीगढ़ की रहने वाली महिला के पति की वर्ष 2016 में मृत्यु हो गई थी। पति का दोस्त घर पर आता था। वह थाना लोहामंडी क्षेत्र स्थित एक बैंक में अस्थाई काम करता है। वह आए दिन घर आकर मदद करने लगा। एक दिन प्यार का इजहार किया। 
 

विज्ञापन
Bank worker defames wife by making fake Facebook ID in agra
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में एक महिला ने पति की मौत के बाद बैंककर्मी युवक से शादी कर ली। युवक पति का दोस्त ही था। अब वह पत्नी से पीछा छुड़ाना चाहता है। इसके लिए फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर बदनाम करना शुरू कर दिया। बुधवार को महिला ने युवक के बैंक में जाकर हंगामा किया। बाद में थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


अलीगढ़ की रहने वाली महिला के पति की वर्ष 2016 में मृत्यु हो गई थी। पति का दोस्त घर पर आता था। वह थाना लोहामंडी क्षेत्र स्थित एक बैंक में अस्थाई काम करता है। वह आए दिन घर आकर मदद करने लगा। एक दिन प्यार का इजहार किया। 
विज्ञापन


शादी के लिए कहा। दो साल पहले दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। डेढ़ साल पहले पति की बैंक में नौकरी स्थायी हो गई। इसके बाद से पति का व्यवहार बदल गया। अब वह उसे साथ नहीं रखना चाहता है। वह दूसरी युवती से शादी करना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि जब पीड़िता ने पति से अलग होने से इनकार कर दिया। इस पर आरोपी पति ने साजिश रची। फेसबुक पर  फर्जी आईडी बना ली। इस पर उसके निजी फोटो डाल दिए। पीड़िता और उसकी मां का नंबर लिख दिया। उनके पास अंजान लोगों के कॉल आने लगे। 


तब इस बात का पता चला। बुधवार को महिला पति के बैंक में पहुंच गई और जमकर हंगामा किया। इसकी जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस सभी को थाने ले आई। थाने में बातचीत के बाद दोनों चले गए। थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार का कहना है कि किसी ने तहरीर नहीं दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed