फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bank strike, lock in 50 banks

जिले की 50 बैंक शाखाओं पर लटके ताले, ग्राहक रहे परेशान

Mon, 28 Mar 2022 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
bank strike, lock in 50 banks
ासगंज में बैंको की हडताल के चलते यूनियन बैंक पर लेन-देन को पहुंचे ग्राहक । - फोटो : KASGANJ
कासगंज। दो दिन के अवकाश के बाद बैंक कर्मियों की सोमवार से दो दिवसीय हड़ताल शुरू हो गई, जिससे जिले में 50 बैंक शाखाओं में ताले लटके रहे। इसके चलते ग्राहकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

माह के आखिरी शनिवार और रविवार के चलते दो दिन से बैंक शाखाएं पहले से ही बंद चल रही थी। बैंक कर्मचारियों की यूनियनों के आह्वान पर यूनियन बैंक, सेंट्रल बैंक, केनारा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैँक ऑफ बड़ौदा, बैँक ऑफ महाराष्ट्र आदि बैंकों की 50 शाखाओं के कर्मचारी दो दिवसीय हड़ताल पर चले। जबकि भारतीय स्टेट बैंक, इंडियन बैंक इलाहाबाद, आर्यवृत बैंकों के कर्मचारी हड़ताल से दूर रहे। जिन बैँक शाखाओं में हड़ताल रही उनके ग्राहकों के सामने समस्याएं खड़ी हो गई। दो दिन के अवकाश के बाद बैंकों के खुलने की उम्मीद से ग्राहक बैंक शाखाओं पर पहुंचे, लेकिन बैंक में हड़ताल की जानकारी मिलने से वे मायूस हो गए। इन बैंक शाखाओं के ग्राहकों को अभी तीन दिन और राहत नहीं मिल सकेगी।
विज्ञापन

बैंक से धन निकासी के लिए आया था, लेकिन बैंक में हड़ताल के चलते धन की निकासी नहीं हो सकी। उसके पास एटीएम भी नहीं है, जिससे काफी दिक्क्त हो रही है। -तिर्मल सिंह, ग्राहक
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन बैंक अवकाश के बाद बैँक खुलने की उम्मीद से पत्नी के साथ आया था, लेकिन हड़ताल हो जाने से काफी दिक्क्त हो गई। बैक संबंधी कामकाज नहीं हो सका। -सतीश, ग्राहक
कुछ बैंक शाखाओं के कर्मी अपनी मांगों को लेकर दो दिवसीय हड़ताल पर चले गए हैं, जिससे लगभग 50 बैंक शाखाओं पर असर पड़ा है। - बलबिंदर सिंह, एलडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed