फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bank strike

100 करोड़ट का कारोबार पहले दिन हुआ प्रभावित

Fri, 31 Jan 2020 10:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 10:10 PM IST
विज्ञापन
bank strike
कासगंज में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का बंद एटीएम - फोटो : KASGANJ
कासगंज। बैंक कर्मियों ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार से दो दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल का जिले मेें व्यापक असर देखा गया। राष्ट्रीयकृत, ग्रामीण बैंक शाखाओं में ताले लटके रहे।
विज्ञापन

जिले में 100 बैंक शाखाएं हैं। इनमें से 3 निजी बैंकों को छोड़कर शेष सभी 97 बैंक शाखाओं के कर्मी हड़ताल पर चले गए। दो दिवसीय हड़ताल के पहले दिन शुक्रवार को ही लोगों को काफी दिक्कतें हो गई। पहले दिन 100 करोड़ रुपये के लेनदेन प्रभावित हुआ। जिन ग्राहकों ने एक दिन पहले ही चेक लगाए उनका भी भुगतान नहीं हो सका। बड़ी संख्या में ग्राहक लौट गए।
विज्ञापन

एटीएम भी दे गए दगा
हड़ताल का असर एटीएम पर भी देखा गया। एटीएम में कैश खत्म हो जाने के बाद ग्राहकों को काफी परेशानी हुई। कार्ड धारक एक एटीएम से दूसरे एटीएम की दौड़ लगाते रहे, लेकिन सभी एटीम में पैसे खत्म हो गए। कई शाखाओं ने तो अपने एटीएम तक नहीं खोले।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन ट्रांजेक्शन भी नहीं हो सके
हड़ताल पर चले जाने से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन सेवा भी प्रभावित हो गई। कारोबारी आरटीजेएस, नेफ्ट बैंकिंग नहीं कर सके।
बैंक यूनियन की यह हैं मांगें
- वेतन में कम से कम 20 फीसदी की वृद्धि की जाए।
- बैंकों में पांच दिन का कार्यदिवस हो।
- बेसिक पे में स्पेशल भत्ते का विलय हो।
- एनपीएस को खत्म किया जाए।
- पेंशन का अपडेशन हो।
- परिवार को मिलने वाली पेंशन में सुधार
- स्टॉफ वेलफेयर फंड का परिचालन लाभ के आधार पर बांटना।
- रिटायर होने पर मिलने वाले लाभ को आयकर से बाहर करना।
- शाखाओं में कार्यों के घंटे और लंच समय का सही से बटवारा
- अधिकारियों के लिए बैंक में कार्य के घंटे का नियमतिकरण
- कांट्रेक्ट और बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट के लिए समान वेतन
बैंकों के कर्मियों ने अपनी दो दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी, जिससें बैंकों के कामकाज पर असर पड़ा। लगभग 100 करोड़ रुपये के लेनदेन पर असर पड़ा है।
- महेश प्रकाश एलडीएम।

कासगंज में हड़ताल के चलते बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा पर लटका ताला

कासगंज में हड़ताल के चलते बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा पर लटका ताला- फोटो : KASGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed